
एकीकृत माध्यमिक विद्यालय ताल में सांस्कृतिक, पुरस्कार वितरण एवं छात्र-छात्राओं का बिदाई कार्यक्रम उत्साहपूर्वक सम्पन्न

ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय ताल में सांस्कृतिक, पुरस्कार वितरण एवं परीक्षा पूर्व तैयारी हेतु छात्र छात्राओं की बिदाई का कार्यक्रम उत्साहपूर्वक सम्पन्न किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश परमार तथा अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक, वरिष्ठ पत्रकार शिवशक्ति शर्मा व विशेष अतिथि पार्षद दिनेश माली, पार्षद प्रतिनिधि गोवर्धन पोरवाल थे।
सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना व वंदना के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया, जिसमें छात्राओं साक्षी सोनी, माधुरी, शिवानी,वर्षा गोस्वामी,रविना गुजराती,रक्षा, हर्षिता, कृतिका, प्रीति,पूनम, ज्योति माली, आरूषि,हीना,रानी, नंदनी ललिता एवं वर्षा परमार ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष ने उद्बोधन देकर उनकी प्रशंसा करते हुए परीक्षा की अच्छी तैयारी, प्रतिस्पर्धा की भावना से सर्वोच्च अंक प्राप्त करने एवं विद्यालय तथा नगर का नाम रोशन करने की बात कह कर उन्हें प्रतिज्ञा भी दिलवाई तथा उनके द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार से प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय जैन, वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती प्रतिभा सोनी, श्रीमती कोर्स खानम सहित श्रीमती अनुराधा सागरे,नसरीन खान, धर्मेन्द्र हाड़ा,श्याम वैष्णव, राकेश पाटीदार,सीमा बैरिया, धर्मेन्द्र खत्री उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन छात्राएं रानी गिर व भूमिका ने किया। आभार संस्था प्रभारी संजय जैन ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम के समापन पश्चात चेतना स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती जमुना बैरागी व व्यवस्थापक संजय दास बैरागी ने अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं को सामुहिक भोजन कराया व विशेष स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए जिसकी प्रशंसा की गई।



