
भूतेड़ा में नानीबाई को मायरो कथा में श्री महाकाल ग्रुप मित्र मंडल के सभी साथियों द्वारा स्वागत वंदन किया गया
आलोट । विधानसभा क्षेत्र के गांव भूतेडा में पंडित मनोज कश्यप गुरु के द्वारा नानी बाई के मायरे का उनके मुखारविंद से श्रवण कराया गया एवं उपलाई के वरिष्ठ ठाकुर परिवार द्वारा नरसिंह मंदिर से भूतेडा नानी बाई का मायरा का आगमन हुआ।
इस अवसर पर श्री महाकाल ग्रुप मित्र मंडल के सभी साथियों द्वारा उपस्थित होकर सभी का स्वागत वंदन किया गया।
नानी बाई के मायरे में आए समस्त ग्राम उपलाई और भूतेडा ग्राम वासियों ने गुरु कश्यप का आशीर्वाद लिया इस अवसर पर आलोट विधानसभा क्षेत्र 223 मुकेश पंचोला ने भी गुरु कश्यप का आशीर्वाद प्राप्त किया गया।



