समाचार मध्यप्रदेश नीमच 16 फरवरी 2026 सोमवार

//////////////////////////
संकल्प से समाधान अभियान
रेडक्रास नीमच में आज दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविर, दिव्यागजनों से लाभ लेने की अपील
नीमच 15 फरवरी 2026, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश एवं जिले में संकल्प से समाधान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिले में दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
संकल्प से समाधान अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, जनजातिय कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, आयुष, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभागों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इन शिविरों में दिव्यांगजनों की शीघ्र पहचान कर, उनके तत्काल दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। रेडक्रास परिसर नीमच में आज 16 फरवरी को प्रात: 10 बजे से शाम 4 बजे तक दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविर आयोजित किया जा रहा है।
उप संचालक सामाजिक न्याय श्री पराग जैन ने अधिकाधिक ऐसे दिव्यांगजन जिनका अभी तक दिव्यांगता प्रमाण पत्र नहीं बना है, वे शिविर में उपस्थित होकर अपना दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवा सकते है।
============
मुख्यमंत्री ने लाडली बहनों के खाते में अंतरित की33वी किश्त की राशि
नीमच जिले की लाडली बहनों के खाते में22.81 करोड़ की राशि अंतरित
नीमच 15 फरवरी2026 मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत 33वीं किश्त का अंतरण तहसील पंधाना जिला खंडवा से रविवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी द्वारा लाडली बहनाओं के खातों में राशि का अंतरण किया गया। नीमच जिले में 155772 लाडली बहनाओं को 22 करोड़ 81 लाख रुपए राशि उनके बैंक खातों में जमा की गई है । कार्यक्रम के लाइव प्रसारण का नीमच जिले में सभी 6 परियोजना कार्यालय,1112 आंगनवाड़ी केंद्रों में महिलाओं ने माननीय मुख्यमंत्री जी का लाइव कार्यक्रम देखा व सुना ।
==========
संकल्प से समाधान अभियान
आज जीरन में नैत्र एवं मोतियाबिंद जांच शिविर
नीमच 15 फरवरी 2026, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश में संकल्प से समाधान अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशानुसार आज से नैत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद जांच के लिए नि:शुल्क नैत्र शिविर आयोजित किए जा रहे है।
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में 16 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीरन, 19 फरवरी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतनगढ़ तथा 21 फरवरी 2026 को सिविल हास्पीटल जावद में नि:शुल्क नैत्र परीक्षण एवं उपचार के लिए शिविर आयोजित किए जा रहे है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद, ने बताया, कि जिले में आयोजित किए जा रहे नैत्र रोग जांच एवं उपचार तथा मोतियाबिंद जांच शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ और नैत्र चिकित्सा सहायकों की प्रत्येक शिविर के लिए ड्यूटी लगाई गई है। डॉ.प्रसाद ने ग्रामीणजनों से इन नैत्र जांच एवं उपचार शिविरों का अधिकाधिक लाभ उठाने का आगृह किया है।


