घटनामंदसौरमंदसौर जिला

कार चालक ने स्कूटी दंपति को मारी टक्कर, महिला की मौत पुरुष कि इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने कार चालक को किया गिरफ्तार 

कार चालक ने स्कूटी दंपति को मारी टक्कर, महिला की मौत पुरुष कि इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने कार चालक को किया गिरफ्तार 

मंदसौर : पिपलियामंडी महू- नीमच हाईवे पर रविवार दोपहर बाद एक कार चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी पर महिला और पुरुष सवार थे, दोनों घायल हो गए। मंदसौर जिला अस्पताल ले जाते हुए महिला की मौत हो गई है वहीं व्यक्ति का उपचार जारी था जिसका उपचार के दौरान निधन हो गया।

जानकारी अनुसार घटनास्थल पर दिनेश पिता भंवरलाल महाजन निवासी पिपलियाजोधा तहसील मल्हारगढ़ जिला मंदसौर के नाम से आधार कार्ड मिला है। यह सड़क दुर्घटना पिपलियामंडी थाना क्षेत्र से गुजर रहे हाई वे पर रोड के राजा सगस जी के स्थान के पास हुई। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

नाम मृतक 1- दिनेश पिता भंवरलाल महाजन उम्र 57 वर्ष निवासी पिपलिया जोधा

2- विमला बाई पति दिनेश महाजन उम्र 55 वर्ष निवासी पिपलिया जोधा थाना नाहरगढ़

चालक – रघुनंदन पिता राजकुमार नागदा निवासी विषलवास थाना वागन जिला नीमच

दम्पति अपनी स्कूटी से पिपलिया तरफ जा रहे थे तभी आरोपी कर चालक रघुनंदन पिता राजकुमार नागदा निवासी विषलवास थाना वागन जिला नीमच कर अर्टिगा क्रमांक MP 44 ZG 1773 तेज चला कर लाया और पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी जिससे दोनों की मृत्यु हो गई। वही पुलिस ने आरोपी कार चालक को राउंडअप कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}