पीड़ित मानवता को सेवा करना ईशवर की सेवा करने के समान है- कमलेश सिसोदिया

पीड़ित मानवता को सेवा करना ईशवर की सेवा करने के समान है- कमलेश सिसोदिया
मंदसौर आज के इस मंहगाई के दौर में सबसे महंगा खर्च मेडिकल का ऐसे केम्प में अगर गरीब जरूरतमंद परीक्षण दवाई जांच व सही सलाह मिल जाये तो ईशवर भी प्रसन्न होता है
उक्त विचार क्षेत्रीय पार्षद कमलेश सिसोदिया ने केशव संत्संग भवन में आयोजित पेसिफिक मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल उदयपुर द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने वाले मरीजों को व्यक्त करते हुए कहा कि सही समय पर यही इलाज के साथ निशुल्क आना जाने की सुविधा सोने पे सुहागा है श्री सिसोदिया ने कहा कि यह सेवा निरंतर जारी रहेगी
इस अवसर पर श्रीमति भावना जय प्रकाश पमानानी ने कहा कि यह शिविर केवल आज के लिए नही हमेशा यह सेवा निरतंर जारी रहेगी इस हॉस्पिटल की बस सुबह 4 बजे दोपहर 2 बजे बायपास से लाना ले जाना फ्री है और इलाज व जांच भी फ्री है
जो भी जरूरत मन्द पेशेंट है आज ही संपर्क करे
इस अवसर पर उषा दीदी हेमलता दीदी रेखा गंगवाल योगेश जैन प्रीती दीदी ब्रह्माकुमारी परिवार ने भी अपने विचार रखे
इस अवसर पर डॉ कमलेश चोरडिया डॉ राम गोपाल रावत डॉ जितेंद सिंह तंवर ओर टीम ने सराहनीय सेवा दी
यह जानकारी कालेज के मार्केटिंग एक्जिकेटिव राकेश पँवार ने दी



