मध्यप्रदेशरतलाम

समाचार मध्यप्रदेश रतलाम 15 फरवरी 2026 रविवार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रतलाम जिले की 247802 लाड़ली बहनों को 36 करोड़ 37 लाख रूपये अंतरित किये

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज खंडवा जिले के नगर पंधाना मे आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत लाड़ली बहनों को 1500 प्रति बहन की दर से राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया गया।

लाडली बहना योजना अंतर्गत रतलाम जिले की 247802 लाड़ली बहनों को 36 करोड़ 37 लाख रुपये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित किये गये।

इस अवसर पर पूरे प्रदेश में कार्यक्रम का लाइव वेबकास्ट प्रसारित किया गया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से जिला स्तर पर कलेक्टर कार्यालय में एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आंगनवाड़ी केंद्री पर किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लाड़ली बहना हितग्राही महिलाएँ उपस्थित रहीं।

========

स्कूलों में संचालित होने वाली बसों की चेकिंग की गई स्कूल बसों के चालकों एवं अटेंडरों के नेत्र परीक्षण किये गये

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के आदेशानुसार जिला परिवहन अधिकारी राजेश बिललोरें एवं कार्यालयीन स्टॉफ के द्वारा 14 फरवरी को जिले में स्थित स्कूलों में संचालित होने वाली बसों की चेकिंग की गई। जिसमें स्कूल बसों के परमिट, फिटनेस, बीमा, पी.यू.सी., आपातकालीन खिड़की व दरवाजे, एल.ई.डी., प्राथमिक उपचार पेटी, अग्निशमन यंत्र, फायर अलार्म सिस्टम, पैनिक बटन की जांच की गई एवं स्पीड गवर्नर को बारीकी से चेक किया गया जो चालू हालत में पाये गये।

चेकिंग के दौरान अग्निशमन यंत्र को चलवाये जाकर चेक किया गया जो कि वैध अवधि में पाया गया। 03 स्कूल बसों में एच.एस.आर.पी प्लेट नहीं लगी पायी गई। इस कारण से 03 स्कूल वाहनों से समझौता शुल्क राशि रु 9000/- वसूल किये गये तथा 02 बसों में आपातकालीन खिड़की व दरवाजे के सामने सीट लगी पायी गई जिससे आपातकालीन स्थिति में उनका उपयोग किया जाना संभव नहीं था। इस कारण से 02 स्कूल वाहनों से समझौता शुल्क राशि रु 6000/- वसूल किये गये। इस प्रकार 05 स्कूल वाहनों से कुल समझौता शुल्क राशि रु 15000/- वसूल किये गये हैं। साथ ही स्कूल संचालकों को हिदायत दी गई की स्कूल वाहनों में पायी गई कमियों को दुरुस्त कराकर 05 दिवस में वाहन को भौतिक सत्यापन हेतु परिवहन कार्यालय में प्रस्तुत करें। वाहन प्रस्तुत नहीं करने पर उक्त वाहनों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम में उल्लेखित प्रावधानों के तहत पुनः कार्यवाही की जायेगी।

जिले में स्थित श्री चेतन्य टेक्नो स्कूल एवं नजम पब्लिक स्कूल के ट्रांसपोर्ट इंचार्ज श्री शेख रऊफ द्वारा ओजस आई हॉस्पिटल के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. रिंकू राठा बंधेल के माध्यम से स्कूल बसों के 28 चालकों एवं बस अटेंडरों के नेत्रों का परीक्षण किया गया, जिसमें 23 चालक एवं अटेंडर नेत्र परीक्षण में फिट पाये गये एवं 05 चालक एवं अटेंडर को चश्मे के नंबर दिये जाकर उन्हें नंबर का चश्मा बनवाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही उपरोक्त स्कूल के 28 वाहन चालकों एवं अटेंडरों के पुलिस चरित्र सत्यापन की जांच की गई जिसमें 02 लोगों के चरित्र सत्यापन की अवधि समाप्त होना पायी गई। उन्हें नवीन चरित्र सत्यापन बनवाया जाकर 07 दिवस में कार्यालय में प्रस्तुत किये जाने हेतु आदेशित किया गया।

===========

जिला न्यायालय परिसर में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता हेतु परीक्षण शिविर संपन्न

म. प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर की कार्ययोजना अनुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष सुश्री नीना आशापुरे की अध्यक्षता में 14 फरवरी को विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, जिला न्यायालय, परिसर ए डी आर रतलाम में आयोजित किया गया। शिविर जैन दिवाकर श्री अरबिन्दो हॉस्पिटल रतलाम एवं शासकीय मेडिकल कॉलेज रतलाम एवं जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति रतलाम, लायंस क्लब समर्पण रतलाम के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। उक्त शिविर में जनरल मेडिसिन, स्त्री रोग, जनरल सर्जरी, हड्डी रोग सर्वाइकल कैंसर, दंत एवं मुख्य कैंसर रोग, नेत्र रोग, नाक कान एवं गला आदि विशेषज्ञों द्वारा ब्लड प्रेशर, आरबीएस शुगर जांच, ई. सी. जी., सर्वाइकल कैंसर जांच, मुख का कैंसर, दांतों की सामान्य जांच, मोतियाबिंद एवं आंखों से संबंधित सभी जांचें करवाई गई।

कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री रामजी गुप्ता, विशेष न्यायाधीश श्री रवीन्द्र प्रताप सिंह चुण्डावत एवं न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री नीरज पवैया, जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री पूनम तिवारी एवं समस्त न्यायाधीशगण सहित अरबिन्दों हॉस्पिटल की ओर से श्री आशुतोष श्रीवास्तव, असिस्टेंट मैनेजर डॉ. आनदं चंदेलकर, डॉ. सोनाली दत्त, डॉ. अनुराग चौधरी, डॉ. अतुल तिवारी, डॉ. माधवी माहेश्वरी, डॉ. श्री जैन कुमार, डॉ. नीलेश जैन, डॉ. प्रीति जाट, डॉ. काजल मालवीय, डॉ. रूचिका, डॉ. आयुशी, डॉ. विक्रम यादव, डॉ. अथम जनवाल, डॉ. सांघवी मंडल, डॉ. अर्पिता अरूण, डॉ. रिशिता, श्री सुशील कुमार, श्री शेरू हुसैन मंसूरी, सुश्री महिमा जाट, श्री रोहित कुमार त्रिपाठी, श्री रोहित सिंह राजपूत, डॉ. अपूर्वा दवे, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रतलाम की ओर से डॉ. विनय शर्मा, डॉ. शुभम जैन, डॉ. शेरूफिना उपस्थित थे।

उक्त कार्यक्रम में संस्था संस्थापक/अध्यक्ष डॉ श्वेता विंचुरकर, संस्था संरक्षक पं. राजेन्द्र कुमार जोशी, श्रीमती आभा शर्मा संस्था अध्यक्ष, संस्था सचिव/पैरा लीगल वालेंटियर पं. विजय हेमकांत शर्मा, श्री उमेश माहेश्वरी, श्री विजय रायकवार, श्री विष्णु वर्मा, श्री संजीव शर्मा, जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति रतलाम द्वारा संचालित नेत्रदान, देहदान और अंगदान प्रकोष्ठ से प्रेरित होकर पं. सुरेश दवे मरणोपरांत देहदान संकल्प पत्र भर कर जमा किया।

इस अवसर पर अधिकतम मरीजों द्वारा ई. सी. जी, बी. पी. एवं शुगर, दांतों, आंखों की जांच करवाई गयी। कुछ मरीज ऐसे पाये गये हैं जिनको सर्जरी हेतु सलाह दी गई। उक्त शिविर में लगभग 350 से अधिक महिला एवं पुरुष लाभान्वित हुए।

=========

रतलाम जिला अस्पताल में “मिशन कोमल स्पर्श” का प्रशिक्षण संपन्न न्यूबॉर्न स्क्रीनिंग के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया

रतलाम में नवजात शिशुओं के स्वस्थ भविष्य को सुनिश्चित करने हेतु “मिशन कोमल स्पर्श” की शुरुआत की जा रही है।

मिशन कोमल स्पर्श—एक ऐसा प्रयास, जो हर बच्चे को सुरक्षित, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य देने के लिए समर्पित है। प्रारंभिक जांच—नवजात के भविष्य की पहचान।

मिशन कोमल स्पर्श संभागायुक्त उज्जैन संभाग श्री आशीष सिंह, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, तथा श्री अरबिंदो अस्पताल इंदौर डॉ विनोद भंडारी के सहयोग से जिले के सभी प्रसव केंद्रों में प्रारंभ किया जाना है। इसी क्रम में आज एम सी एच हॉस्पिटल रतलाम में श्री अरबिंदो अस्पताल की विशेषज्ञ टीम द्वारा रतलाम जिले के अन्य प्रसव केंद्रों के डॉक्टर एवं स्टाफ को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

मिशन कोमल स्पर्श के अंतर्गत नवजात शिशुओं में तीन प्रकार की बीमारियों-हाइपोथायरॉइडिज्म,कॉन्जेनिटल एड्रिनल हाइपरप्लेसिया (सीएएच) एवं जी6पीडी की जांच की जाती है। यह जांच जन्म के तुरंत बाद शिशु की एड़ी से केवल एक बूंद रक्त (हील प्रिक) लेकर की जाती है। समय पर जांच से इन बीमारियों की पहचान संभव है तथा समय रहते उपचार किया जा सकता है। यदि कोई शिशु जांच में पॉजिटिव पाया जाता है, तो उसका संपूर्ण उपचार मिशन कोमल स्पर्श के अंतर्गत श्री अरबिंदो अस्पताल द्वारा पूर्णतः निःशुल्क किया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉक्टर एम एस सागर, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ ए पी सिंह, सहित श्री अरबिंदो अस्पताल के डॉ आदित्य चौरसिया, डॉ आशुतोष श्रीवास्तव की टीम उपस्थित थी।

========

 लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी दीपमाला राव ने हर माह मिलने वाली राशि एकत्रित कर बच्चों की स्कूल फीस भरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को धन्यवाद दिया

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत प्रति माह जारी होने वाली राशि लाड़ली बहनों के खातों में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा अंतरित की गई। योजना की लाभार्थी दीपमाला राव निवासी रतलाम ने बताया कि लाडली बहना योजना के 1500 रुपए मुझे आज प्राप्त हो गये हैं। हर माह मिलने वाली राशि को जमा कर मैं अपने बच्चों की स्कूल फीस एवं घर खर्च में उपयोग करती हूँ । मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद ज्ञापित करती हूं।

========

लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी ज्योति सोलंकी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दिया धन्यवाद

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत प्रति माह प्रदान की जाने वाली राशि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लाभार्थियों के खातों में अंतरित की गई। योजना की लाभार्थी ज्योति सोलंकी निवासी रतलाम ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हें योजना की 1500 रुपये की राशि प्राप्त हो गई है।

ज्योति सोलंकी ने कहा कि हर माह मिलने वाली इस सहायता राशि से वे अपनी आवश्यकताओं को सहजता से पूरा कर पा रही हैं। इस योजना ने मुझे आत्मनिर्भर बनाया है और अब मुझे किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है। उन्होंने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है और उन्हें सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}