समाचार मध्यप्रदेश नीमच 15 फरवरी 2026 रविवार

//////////////////////
पानोली में नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न – 63 रोगियों से लिया स्वास्थ्य लाभ
नीमच 14 फरवरी 2026, आयुष विभाग द्वारा नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर शनिवार को ग्राम पानोली में आयोजित किया गया। शिविर में आमवात, संधिवात, त्वचा रोग, उदर रोग, विबंध, श्वास, कास, प्रतिश्याय, रक्त अल्पता, उच्च रक्तचाप, अर्श गैस अम्लपित, त्वक रोग, ह्दय प्रमेह,आदि बीमारियों की जांच कर नि:शुल्क औषधियां वितरित की गई। शिविर में बीपी, शुगर की निशुल्क जांच कर आवश्यक परामर्श के साथ औषधियां उपलब्ध कराई गई। शिविर में 63 रोगियों ने लाभ लिया।
शिविर में डॉ.नाथू सिंह मौर्य डॉ.विवेक शर्मा, डॉ.धीरज डावर, श्री हरिश दास बैरागी, श्री हेमंत व्यास, श्रीमती सुधा भदौरिया श्री सोनू एव आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ द्वारा सेवाएं दी गई।
======
आयुष भवन में जिले में एमएसएमई उद्योगो के विकास एवं निवेश प्रोत्साहन कार्यशाला सम्पन्न
नीमच 14 फरवरी 2026, कलेक्टर कार्यालय परिसर स्थित आयुष भवन में शुक्रवार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम मध्यम विभाग द्वारा जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र नीमच के माध्यम से जिले में एमएसएमई उद्योगों के विकास एवं निवेश प्रोत्साहन के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में जिले में स्थापित एमएसएमई इकाईयों के प्रतिनिधि एवं उद्योग स्थापना हेतु इच्छुक नव उद्यमी सम्मिलित थे। कार्यक्रम में एमएसएमई प्रोत्साहन योजना मध्य प्रदेश एमएसएमई को औद्योगिक भूमि, भवन आवंटन एवं प्रबंधन नियम 2025 के बारे में विस्तृत जानकारी महाप्रबंधक श्रीमती योगिता भटनागर ने दी। उद्यानिकी विभाग से उपसंचालक श्री अतर सिंह कन्नौजी ने खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के लिए पीएमएफएमई योजना एवं आवेदन करने संबंधी प्रक्रिया की जानकारी दी।
जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री शीतांशु शेखर ने बैंक लोन स्वीकृति प्रक्रिया, प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने एवं सिबिल स्कोर संबंधी जानकारी दी। जिला व्यापार उद्योग केंद्र नीमच के प्रबंधक श्री अनुराग मिश्रा ने स्वरोजगार योजना मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना एवं पीएमईजीपी योजना की जानकारी दी। इस अवसर पर उद्योग संघ नीमच, उद्योग संघ झांझरवाडा के अध्यक्ष एवं सचिव एवं प्रमुख उद्योगपति उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सहायक प्रबंधक श्री प्रिस रघुवंशी ने आभार माना।
========
संकल्प से समाधान अभियान – मनासा में नि:शुल्क नैत्र रोग, मोतियाबिंद जांच शिविर सम्पन्न
64 नेत्र रोगियों ने लिया लाभ
नीमच 14 फरवरी 2026, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश एवं जिले में संकल्प से समाधान अभियान चलाया जा रहा हैं। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में इस अभियान के तहत जिले में नेत्र चिकित्सा एवं मोतियाबिंद जांच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को सिविल हॉस्पिटल मनासा में मोतियाबिंद शिविर आयोजित किया गया।
इस शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद एवं बी.एम.ओ.डॉ.उमेश बसेर के मार्गदर्शन में नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ.प्रीति सिह, डॉ.ऋतुराज शर्मा, नेत्र चिकित्सा सहयक श्री रमेशचंद्र अहीरवार के सहयोग से समस्त आशा, आशा सुपरवाईजर, अर्बन आशा के सहयोग से नेत्र रोगियों की जांच की गई।
संकल्प से समाधान अभियान के तहत बुधवार को आयोजित इस नैत्र रोग जांच एवं मोतियाबिंद की जांच के नि:शल्क शिविर का 64 नेत्र रोगियों ने लाभ उठाया। इसमें मोतियाबिंद के 12, नाखूना के 4, दूर की नजर के चश्में के लिए 17, आंखों की एलर्जी के 16, तथा पास की नजर के चश्में के लिए 14 एवं 4 अन्य नैत्र रोगियों की जांच की गई। नेत्र रोगियों की शिविर में जांच कर, आवश्यकतानुसार नि:शुल्क औषधियां वितरित की गई।
===========



