
रिपोर्टर जितेंद्र सिह चंद्रावत जडवासा
बड़ी सफलता: मावता चौकी पुलिस की तत्परता, 24 घंटे में बरामद की किसान की 4 चोरी हुई भैंसे
पिपलोदा/कालूखेड़ा: रतलाम जिले के कालूखेड़ा थाना अंतर्गत मावता चौकी पुलिस ने पशु चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। ग्राम मावता निवासी किसान परशराम पिता तोरीराम जी प्रजापत के खेत (डेरे) से कल रात अज्ञात बदमाशों ने चार भैंसे चोरी कर ली थीं।
पुलिस टीम की सक्रियता:
आज सुबह जैसे ही मावता चौकी पर चोरी की सूचना मिली, पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया। ए.एस.आई. मनीष शर्मा और दिलीप धनगर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच और घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस की इसी सक्रियता और कड़ी मेहनत का परिणाम रहा कि आज शाम होते-होते मंदसौर क्षेत्र से चारों भैंसें सुरक्षित बरामद कर ली गईं।
ग्रामीणों ने की सराहना:
पशुधन (भैंसों) के सुरक्षित वापस मिलने पर पीड़ित किसान परशराम जी और ग्रामीणों ने मावता चौकी पुलिस स्टाफ का आभार व्यक्त किया है। क्षेत्र में पुलिस की इस तत्परता और ए.एस.आई. मनीष शर्मा व उनकी टीम की कार्यशैली की जमकर सराहना हो रही है।
(रिपोर्ट: अर्जुन कुमावत, )



