
रिपोर्टर जितेंद्र सिह चंद्रावत जडवासा
रतलाम: कालबेलिया और गाड़िया लोहार समाज के हितों के लिए तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
ताल। आज अखिल भारतीय घुमंतू सपेरा विकास महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश नाथ पवार और प्रदेश सचिव सुरेश नाथ शिकारी शंकर नाथ मीडिया प्रभारी के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। हाल ही में समाज के परिवारों पर लगाए गए 50-50 हजार रुपये के दंड और मकान तोड़ने की कार्रवाई के विरोध में यह कदम उठाया गया।नेतृत्वकर्ताओं के हस्तक्षेप के बाद, तहसीलदार महोदय ने आश्वासन दिया है कि उनके मकान के पट्टे जल्द से जल्द बनाए जाएंगे और इन्हें मुख्य धारा में जोड़ा जाएगा। साथ ही प्रशासन ने वर्तमान में मकान न तोड़ने का भरोसा भी दिलाया है शंकर नाथ (मीडिया प्रभारी), प्रदेश युवा उपाध्यक्ष मुकेश नाथ जी रमेश नाथ जी सोलंकी और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।



