इंदौर युवती की नग्न अवस्था में मिली मंदसौर के पीयूष धामनोदिया के कमरे में लाश…

इंदौर युवती की नग्न अवस्था में मिली मंदसौर के पीयूष धामनोदिया के कमरे में लाश…
इंदौर:- युवती की नग्न अवस्था में मिली मंदसौर के पीयूष धामनोदिया के कमरे में लाश… पुलिस को अब पीयूष की तलाश…।।
कुछ दिन पहले युवती का अश्लील वीडियो भी वायरल हुआ था…। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है…।।
द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय एमबीए छात्रा का शव… उसके क्लासमेट के कमरे में निर्वस्त्र हालत में मिला है…। कमरे के बाहर ताला लगा हुआ था…। छात्रा पिछले तीन दिनों से लापता थी…। मामले के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है…। पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया जहां छात्रा की लाश पड़ी मिली…।
सूत्र बताते है कि मंदसौर का रहने वाला है युवक: घटना द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के अंकली गली की है…। जिस कमरे से शव मिला वह मंदसौर निवासी पीयूष धामनोदिया पिता बकट है… जो छात्रा का क्लासमेट बताया जा रहा है…। दोनों सांवेर रोड स्थित एक निजी संस्थान से एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे…। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है…।।



