दलौदा पुलिस द्वारा लुट करने वाली गैंग को पकड़ने मिली सफलता, लुटा मोबाईल व मोटरसायकिल सहित जप्त आरोपियों को किया गिरफ्तार

दलौदा पुलिस द्वारा लुट करने वाली गैंग को पकड़ने मिली सफलता, लुटा मोबाईल व मोटरसायकिल सहित जप्त आरोपियों को किया गिरफ्तार
दलौदा ।पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना के द्वारा निर्देशित दिये गये जिसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तेर सिहं बघेल एवं SDOP मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन तथा उनि राधेश्याम पंवार थाना दलौदा के कुशल नेतृत्व में दिशा निर्देशो का पालन करते हुये लुट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को 24 घंटे में सफलता प्राप्त की ।
13.02.2026 को फरियादी विजय पिता राजकुमार बोरासी उम्र 20 वर्ष निवासी इमली चौक थाना दलौदा पर उपस्थित होकर एक आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जिसमें बताया गया की रात्रि में करीब 10.00 बजे में अपने दोस्तो भुपेन्द्र व ऋषिराज के साथ मोरखेडा से अपने घर की तरफ आ रहे थे तब अयान, जुबेर, फैजान व वसीम पहले से ही मोटरसायकल लेकर खडे थे उन्होने हमे हाथ देकर रोका और मुझसे व मेरे दोस्तो से चाकु दिखाकर दोस्तो के साथ मारपीट कर हमारे पास रखे 2000 रुपये व एक एन्ड्राईड मोबाईल छीन लिये। में अपने दोस्तो के साथ थाना दलौदा पर उपस्थित हुआ जिस पर थाना दलौदा पर अ.क्र, 68/26 धारा 309(4) थाना दलौदा पर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये आरोपीयो की गिरफ्तारी हेतु टीम रवाना की गयी जिनके द्वारा 24 घंटे की भीतर लुट की घटना कारित करने वाले चारो आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर फरियादी व उसके दोस्तो से लुटे गये 2000 रु. नगदी व एन्ड्राईड फोन, मोटरसायकल व एक चाकु विधिवत जप्त किया गया बाद चारो आरोपीयों को माननीय न्यायालय पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी –
(1) अयान पिता रईस मेवाती उम्र 20 वर्ष निवासी सोनगिरी
(2) वसीम पिता याकुब मेवाती उम्र 23 वर्ष निवासी सोनगिरी
(3) जुबेर उर्फ जुम्बा पिता फारुख मेवाती उम्र 18 वर्ष निवासी मोरखेडा
(4) फैजान उर्फ मुस्तफा पिता मो. इशाक मेवाती उम्र 19 वर्ष निवासी बानीखेडी
जप्त मश्रुका – आरोपीयों के कब्जे से 2000 रुपये नगदी, एक एन्ड्राईड मोबाईल व घटना में प्रयुक्त दो मोटर सायकल व एक चाकु जप्त किया गया।
सराहनीय कार्य -उनि राधेश्याम पंवार थाना दलौदा, सउनि प्रमोद सिंह तोमर, सउनि सीताराम शर्मा, प्रआर. 55 दिपेन्द्र सिंह पंवार, प्रआर 290 जितेन्द्र सिहं गौर आर. 818 जितेन्द्र कटारिया, आर. 877 जितेन्द्र कोठे, आर. 867 लाजपत राय सेन, आर. 876 सागर शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



