नई दिल्ली

सीकेएनकेएच कविता प्रतियोगिता 2026 का आयोजन – डॉ. ऋषिका वर्मा

सीकेएनकेएच कविता प्रतियोगिता 2026 का आयोजन – डॉ. ऋषिका वर्मा

गढ़वाल

सीकेएनकेएच फाउंडेशन के पुस्तक विभाग की नवनियुक्त निदेशिका डॉ. ऋषिका वर्मा ने हाल ही में “सीकेएनकेएच कविता प्रतियोगिता 2026” की आधिकारिक घोषणा की है।

एक बयान में डॉ. वर्मा ने कहा, “यह प्रतियोगिता 15 फरवरी 2026 से 15 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी। यह पूर्णतः ऑनलाइन प्रतियोगिता है, जिसमें प्रतिभागियों को अपनी स्वयं की रचित कविताएँ व्हाट्सऐप के माध्यम से हमारे आधिकारिक नंबर पर भेजनी होंगी। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को स्मृति-चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।”

डॉ. ऋषिका वर्मा ने यह भी बताया कि सभी चयनित कविताओं को संस्था के पुस्तक विभाग द्वारा प्रकाशित एक विशेष पत्रिका में स्थान दिया जाएगा।

इस अवसर पर संस्था के महासचिव प्रीतेश तिवारी तथा अन्य पदाधिकारियों ने डॉ. ऋषिका वर्मा को शुभकामनाएँ दीं और इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}