मंदसौरमध्यप्रदेश

भानपुरा पुलिस की कार्यवाही, कार से 40 पेटी शराब जप्त कर दो आरोपीयो को किया गिरफ्तार

//////////////////////////////////////////////////

भानपुरा पुलिस की कार्यवाही, कार से 40 पेटी शराब जप्त कर दो आरोपीयो को किया गिरफ्तार

भानपुरा पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा के द्वारा आदेशित किया गया । जिसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्रीमति हेमलता कुरील, एसडीओपी गरोठ श्री विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी भानपुरा निरीक्षक आर.सी. दांगी के नेतृत्व मे दिये गये दिशा निर्देशो अनुरुप सउनि सुनिलसिंह तोमर व उनकी टीम व्दारा एक मारुती फ्रोन्क्स कार से 40 पेटी अवैध शराब कीमती 1 लाख 94 हजार रुपये जप्त कर दो आरोपीयो को गिरफ्तार किया ।

14.02.2026 को सउनि सुनलिसिंह तोमर व्दारा मुखबीर सूचना सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की मारुती फ्रोन्क्स कम्पनी की कार क्रमांक MP14ZF5211 जिसके ग्लास पर काली फिल्म लगी है में दो व्यक्ति अवैध देसी शराब बल्क मात्रा में भरकर 8 लेन गरोठ सीतामऊ तरफ से भानपुरा तरफ आने वाले है सूचना पर मुखबीर व्दारा बताये स्थान पर मय फोर्स के पहुचा जहा पर मुखबिर द्वारा बतायी उक्त कार आती दिखी जिसे हमराह फोर्स व पंचान की मदद से आम रोड पर रोका मारुती फ्रोन्क्स कम्पनी की कार क्रमांक MP14ZF5211 के बैठे चालक का नाम पता पुछते उसने अपना नाम- रघुविर सिंह पिता भुवानी सिंह सौधिया राजपुत उम्र 36 साल निवासी खेड़ा देवी सिहं थाना शामगढ का होना बताया व चालक के पास बैठे व्यक्ति से नाम पता पुछते उसने अपना नाम विधमान सिंह पिता विक्रम सिंह सौधिया राजपुत उम्र 32 साल निवासी माकड़ी माताजी थाना शामगढ का होना बताया । कार की पीछे वाले दरवाजे व डिक्की खोलकर चेक करते उसमें अवैध शराब की पेटीया बल्क मात्रा में भरी होना पायी गई जो देखते 34 पेटी देसी मसाला शराब व 6 पेटी देसी प्लेन शराब कुल 40 पेटी अवैध शराब कुल 360 बल्क लीटर अवैध शराब किमती 194000/- रुपये की होना पायी गई । शराब के लाने ले जाने के लायसेंस /परमीट का पुछते नही होना बताया । शराब जप्त कर आरोपीगणो को गिरफ्तार कर थाना भानपुरा पर अपराध क्रमांक 51/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजिबध्द कर विवेचना मे लिया गया । आरोपीगणो से शराब के लाने ले जाने के संबंध मे पुछताछ जारी है ।

गिरफ्तार आरोपी – 1.रघुविर सिंह पिता भुवानी सिंह सौधिया राजपुत उम्र 36 साल निवासी खेड़ा देवी सिहं थाना शामगढ जिला मंदसौर (म.प्र.)

2.विधमान सिंह पिता विक्रम सिंह सौधिया राजपुत उम्र 32 साल निवासी माकड़ी माताजी थाना शामगढ जिला मंदसौर (म.प्र.)

जप्त मश्रुकाः– 34 पेटी देसी मसाला शराब व 6 पेटी देसी प्लेन शराब कुल 40 पेटी अवैध शराब
कुल 360 बल्क लीटर किमती 194000/-

मारुती फ्रोन्क्स कम्पनी की कार क्रमांक MP14F5211 किमती 700000/- रुपये
कुल कमती 894000/-

सराहनीय भूमिकाः – उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक आर.सी. दांगी ,सउनि सुनिलसिंह तोमर, प्रआर 518 महेन्द्रसिंह झाला, आर. 48 कमल प्रतापसिंह, आर. 178 रामचन्द्र मांडोतिया , आर. 198 बहादुर भुरिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}