व्यापार व्यवसाय

सोने-चांदी में भारी उठापटक, तेजी के बाद गिरावट, सोने में गिरावट और बढ़ी, चांदी में उछाल

सोने-चांदी में भारी उठापटक, तेजी के बाद गिरावट, सोने में गिरावट और बढ़ी, चांदी में उछाल

सोने चांदी के भाव में कल तेज ग‍िरावट देखने को म‍िला। सोने चांदी के भाव में क्रमश: 6000 और 25000 से ज्‍यादा ग‍िरावट हुई. जान‍िये आज 13 फरवरी को सोने चांदी का भाव क्‍या है?

सोने-चांदी कीमतों में शुक्रवार को तेजी देखने को मिली। चांदी की कीमत 3580 रुपये की उछाल के साथ 2.41 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 2090 रुपये महंगा होकर 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

शुक्रवार, 13 फरवरी को सोने का भाव और नीचे आया है। आज सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट गिरकर 158540 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मुंबई में कीमत 158390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 5,062.46 डॉलर प्रति औंस रह गया है। अमेरिका में जनवरी का जॉब डेटा उम्मीद से अच्छा रहने से डॉलर में मजबूती आई। इससे सोने और चांदी की खरीद में कमी आई। अच्छे जॉब डेटा से निकट अवधि में फेडरल रिजर्व की ओर से प्रमुख ब्याज दर में कटौती की उम्मीदों को झटका लगा है। जनवरी में अमेरिका में जॉब ग्रोथ अचानक तेज हो गई और बेरोजगारी दर गिरकर 4.3% रह गई।

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 158540 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 145340 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 145190 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 158390 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

दूसरी कीमती धातु चांदी में 13 फरवरी की सुबह तेजी है। कीमत 295100 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 82.84 डॉलर प्रति औंस पर है। एक दिन पहले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर मार्च में डिलीवरी वाले सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट्स का वायदा भाव नीचे आया था। इससे पहले चांदी जनवरी में 4 लाख रुपये के पार निकल गई थी।

मध्य प्रदेश में आज सोने की कीमत 1,59,660 रुपये प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट है. वहीं एक दिन पहले की बात करें तो Feb 11, 2026 तारीख को मध्य प्रदेश में सोने की कीमत 1,58,840 रुपये प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट थी. यानी पिछले के मुकाबले आज सोने की कीमत में 820 रुपये प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट की बढ़ोत्तरी हुई है।

सोना चांदी ने पकड़ी रफ्तार, चांदी निकली 2,42,000 रुपये पार

सोने चांदी की कीमतों में घरेलू कमोडिटी मार्केट में तेजी देखने को मिल रही है। चांदी की कीमत 2,42,000 रुपये प्रति किलोग्राम और सोने की कीमत 1,54,503 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया यानी एमसीएक्स पर सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन मार्केट ओपन होती ही सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। कल की गिरावट के बाद आज सोने की कीमत 1.12% की तेजी के बाद 1,54,550 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी की कीमत 1.93% की तेजी के बाद 2,41,000 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई।

मार्केट ओपन होने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही थी। लेकिन कुछ ही समय बाद अब सोने की कीमत$5000 प्रति औन्स के लगभग पार और चांदी की कीमत $76.385 पर आ गई।

कॉमेक्स पर मार्केट ओपन होने के बाद सोना का भाव $4,953.00 प्रति औन्स से नीचे आ गया। कल गोल्ड रेट $5,081.50 प्रति औन्स और सिल्वर रेट $82.515 प्रति औन्स के साथ ओपन हुए थे, लेकिन उसके बाद भी गिरावट जारी रही। आज सिल्वर रेट गिरावट के साथ $74.865 प्रति औन्स पर ओपन हुआ है।

एमसीएक्स पर भी कल 12 फरवरी को मार्केट क्लोज होने तक चांदी के भाव में 9% से ज्यादा की गिरावट रिकॉर्ड हुई थी। सोने का भाव भी 4% से ज्यादा गिर गए। मार्केट के जानकारों का कहना है कि भू राजनीतिक तनाव, अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक की नीतियों और महंगाई के आंकड़ों से सोने चांदी की चाल तय होगी। इसके अलावा डॉलर की स्थिति भी कमोडिटी मार्केट को प्रभावित कर रही है।

29 जनवरी को चांदी ने 4.20 लाख/किलो का रिकॉर्ड हाई बनाया था, ज‍बकि सोने ने 1.93 लाख का. गोल्‍ड और सिल्‍वर, दोनों ही रिकॉर्ड हाई से काफी सस्‍ते हो गए हैं. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने-चांदी की कीमतों में एक ही दिन में 32 हजार रुपये तक की गिरावट आई है. 12 फरवरी को चांदी में करीब 10% की गिरावट देखी गई, जबकि सोने में करीब 3% की गिरावट आई. हालांकि शुक्रवार को एक बार फिर सोने-चांदी के भाव चढ़ गए.

बीते 29 जनवरी को लाइफ-टाइम हाई छूने के बाद सोना-चांदी के दाम (Sona Chandi ka Dam) काफी गिर चुके हैं. सोने में करीब 41 हजार रुपये की गिरावट है, जबकि चांदी के भाव 1.83 लाख रुपये तक गिर चुके हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के लिए $3,025 एक मजबूत सहारा (Support) है. वहीं, ऊपर की ओर इसे $3,090 से $3,110 के स्तर पर रुकावट (Resistance) का सामना करना पड़ सकता है.

भारत के वायदा बाजार में सोने के लिए ₹1,56,000 का स्तर एक मुख्य सपोर्ट बना हुआ है. यानी अगर भाव गिरते हैं, तो इस स्तर पर टिकने की उम्मीद है. वहीं, बढ़त की स्थिति में ₹1,60,000 का स्तर एक बड़ी बाधा (Resistance) है।

अब सबकी नजर शुक्रवार शाम को आने वाले अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों (US CPI Data) पर है. इन आंकड़ों से यह तय होगा।

शुक्रवार सुबह सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई. सुबह 9 बजे मार्केट खुलते ही चांदी MCX पर 4,200 रुपये महंगी होकर 2.40 लाख/किलो के पार कर गई. सोने में करीब 1% या 1,467 रुपये उछाल देखा गया और कीमत 1.54 लाख रुपये/10 ग्राम के पार पहुंच गया।

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, चांदी के दाम में भी गिरावट देखने को मिली है. चांदी की कीमत गुरुवार को 7,316 रुपये कम होकर 2,59,133 रुपये/किलो हो गई है, जो कि पहले 2,66,449 रुपये/किलो थी।

सराफा बाजार में 22 कैरेट और 18 कैरेट सोना भी सस्‍ता हुआ है. 22 कैरट सोने की कीमत 1,44,107 रुपये/10 ग्राम से कम होकर 1,42,575 रुपये/10 ग्राम हो गई है. 18 कैरेट सोने का दाम 1,17,992 रुपये/10 ग्राम से कम होकर 1,16,738 रुपये/10 ग्राम हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}