शामगढ़ के विकास में फंड की चिंता न करें लगे रहो राजू भाई – उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा

शामगढ़ के विकास में फंड की चिंता न करें लगे रहो राजू भाई – उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा
शामगढ़।नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव एवं अपने सभापतियों व प्रबुद्धजनों की टीम के साथ उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा से मुलाकात की आपने शामगढ़ नगर के विकास कार्यों के लिए फंड की आवश्यकता के लिए निवेदन करते हुए नगर में हो रहे विकास कार्यों के बारे में भी श्री देवड़ा जी को अवगत कराया ।
नगर के विकास पर खुशी जाहिर करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवडा ने राजू भाई नरेंद्र यादव को कहा कि फंड की चिंता न करें लगे रहे और शामगढ़ नगर का समुचित विकास करे और जनता ने जो विश्वास भाजपा जनता पार्टी की सरकार पर किया है उनके विश्वास पर खरा उतरे हैं।
ज्ञात हो कि शामगढ़ से श्री देवड़ा का गहरा रिश्ता है वह यहां पर कई वर्षों तक रहे वह विधायक का दायित्व भी निभाया है।
उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा से मुलाकात के दौरान नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू भाई नरेंद्र यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरज संघवी पूर्व पार्षद गोपाल जोशी युवा नेता अंकित यादव सभापति दीपक जांगड़े सिंटू धमोनिया जितेंद्र जैन दिनेश खाती पटेल उपस्थित रहे


