
लियाक़त के मकान पर दबिश, बसई ( सुवासरा ) के जीजा ओर भांजा 87 ग्राम MD के साथ गिरफ्तार
झालावाड़- मुखबीर की सूचना पर डग पुलिस द्वारा 11 फरवरी को गांव घाटाखेडी मे मुलजिम लियाकत खान पुत्र करीम खान जाति पठान मुसलमान निवासी घाटाखेडी पुलिस थाना डग जिला झालावाड राजस्थान के मकान की तलाशी ली गई , तो उसके घर पर उसके जीजा अयाज खान पुत्र अजीज खा जाति पठान मुसलमान उम्र 49 साल निवासी बसई पुलिस थाना सुवासरा जिला मंदसौर मध्यप्रदेश व उसके भानेज अनरा खान पुत्र अयाज खान जाति पठान मुसलमान उम्र 20 साल निवासी बसई पुलिस थाना सुवासरा जिला मंदसौर मध्यप्रदेश के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एम.डी. 87.22 ग्राम, एम.डी. में मिलाने का केमिकल 148.90 ग्राम, एम.डी. मिश्रित तानसेन पान मसाले के 13 पाउच, एम.डी. बेचान की रकम 2140 रूपये नगद व मुलजिमान के दो मोबाईल फोन को जप्त कर मुलजिमान को गिरफ्तार किया गया है।



