व्यापार व्यवसाय

आज सोने और चांदी की कीमतों में फिर से गिरावट

===============

नई दिल्ली: -Gold-Silver Price Today Live Updates: भारतीय सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में आज फिर गिरावट देखने को मिल रही है. कल की भारी तेजी के बाद सोना गिरकर 1,57,860 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है. वहीं चांदी जिसने कल एक ही दिन में 11,379 रुपये की छलांग लगाई थी आज इसकी चमक थोड़ी फीकी नजर आ रही है और अब इसका भाव 2,60,685 रुपये प्रति किलो पर है।

MCX में आज, 12 फरवरी यानी गुरुवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई. मांग में कमी आने की वजह से सोना ₹780 टूटकर ₹1,57,975 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है. अगर अप्रैल डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की बात करें, तो इसमें करीब 0.49 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. बाजार के जानकारों का मानना है कि ग्लोबल मार्केट से मिल रहे कमजोर संकेतों की वजह से भारतीय बाजार में सोने के दाम गिरे हैं. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी न्यूयॉर्क में सोना 0.43 प्रतिशत गिरकर 5,062 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

सोने के लिए 1,56,000 रुपये का स्तर एक मजबूत सपोर्ट की तरह है, यानी उम्मीद है कि दाम इससे नीचे नहीं गिरेंगे. वहीं, अगर कीमतें बढ़ती हैं, तो 1,60,500 रुपये के पास इसे रेजिस्टेंस मिल सकती है. अगर इंटरनेशनल मार्केट यानी कॉमेक्स की बात करें, तो सोना अभी 5000 से 5150 डॉलर के बीच घूम रहा है, जो कि पहले के 5500-5600 डॉलर के रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे आ चुका है।

12 Feb: मुंबई में 24 कैरेट सोना ₹15,961 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹14,631 प्रति ग्राम पर बिक रहा है.चांदी ₹2,899 प्रति 10 ग्राम के भाव पर है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,976 प्रति ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,646 प्रति ग्राम चल रहा है।

मुंबई में आज चांदी ₹2,63,270 प्रति किलो के भाव पर मिल रही है, जबकि दिल्ली में यह थोड़ी सस्ती यानी ₹2,62,820 के आसपास है.चेन्नई में चांदी का भाव ₹2,64,040 प्रति किलो तक पहुंच गया है, वहीं हैदराबाद में ग्राहक इसे ₹2,63,690 प्रति किलो के आसपास खरीद रहे हैं‌।

आज सोने का भाव (Gold Price Today)

Feb 12, 2026 | 07:52 PM

(Expiry: Apr 02, 2026)

₹ 157634

प्रति 10 ग्राम

बदलाव –1121 (-0.71%)

मात्रा – 2984

खुला – 158000.0

पिछला बंद – 158755

स्पॉट – 75340

===========

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}