एमपीपीएससी में महुवी से दो युवाओं के चयन पर क्षेत्र में खुशी कि लहर

विधायक डंग ने दी बधाई कहा यह सुखद संयोग
तितरोद।मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित वर्ष 2024 की चयन परीक्षा में सहायक रजिस्ट्रार, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के एकमात्र पद पर राहुल आंजना के चयन एवं विगत दिनों अंकित आंजना के चयन होने पर क्षेत्र में खुशी कि लहर देखने को मिली।
क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग ने दोनों चयनित युवाओं को सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए कहा कि सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महुवी के प्रतिभाशाली युवा श्री राहुल आंजना का सहायक रजिस्ट्रार, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग में चयन हुआ है। यह सुखद संयोग है कि इससे गत वर्ष की परीक्षा में भी इसी एकमात्र पद पर महुवी के ही श्री अंकित आंजना का चयन हुआ था।दोनों भाइयों ने अपनी मेहनत, लगनशीलता और एकाग्रता के दम पर यह सफलता हासिल की है।मैं दोनों भाइयों को बधाई शुभकामनाएं देते हुए आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।
============


