मंदसौर जिलासीतामऊ
ब्रह्मलीन महंत श्री जीवनपुरी जी महाराज की प्रतिमा प्रतिष्ठित कि गई

ब्रह्मलीन महंत श्री जीवनपुरी जी महाराज की प्रतिमा प्रतिष्ठित कि गई
कयामपुर।क्षेत्र के ग्राम कचनारा स्थित श्री हनुमान आश्रम के महंत श्री जीवनपुरी जी महाराज का 11 जनवरी 2025 ब्रह्म लाइन हो गए थे जिनका उनके हनुमान आश्रम में शिष्यों अनुयायियों तथा समाजसेवी जनप्रतिनिधि जनों द्वारा पंचदशनाम जूना अखाड़ा बड़ा हनुमान वाराणसी के सानिध्य में समाधि अंतिम भू संस्कार कार्यक्रम किया गया।
ब्रह्मलीन महंत श्री जीवनपुरी जी महाराज की समाधि पर उनकी प्रतिमा का पंडित श्री सत्यदेव शर्मा गुराडिया लालमुहां के द्वारा मूर्ति पूजन हवन कार्यक्रम के साथ वैदिक मंत्र उच्चारण विधि विधान पूर्वक प्रतिष्ठापना की गई। प्रतिमा प्रतिष्ठित एवं भंडारे के लाभार्थी श्री राजपाल सिंह परिहार खजूरी मांडा द्वारा संपन्न कराई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आश्रम एवं आसपास क्षेत्र से आए नागरिकों संत गणों कार्यक्रम में सहभागिता कर प्रसादी वितरण कि गई।कार्यक्रम में मातृ शक्तियों द्वारा भजन एवं कीर्तन कर महंत जी को सादर नमन किया उक्त जानकारी वरिष्ठ समाज सेवी दिलीप जैन कयामपुर द्वारा दी गई।
==========


