दलौदामंदसौर जिला

हाई स्कूल में विदाई समारोह हुआ तो बच्चों के आखों से झलके आंसू

हाई स्कूल में विदाई समारोह हुआ तो बच्चों के आखों से झलके आंसू

भावगढ़। गांव के आदर्श हाई स्कूल में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने बच्चों को आगे बढ़ने कि प्रेरणा दी उज्जवल भविष्य कि कामना की। बच्चों को बोर्ड परीक्षा कि जानकारी दी गई एवं विद्यालय एवं घर पर तैयारी करने को कहा गया है और बताया कि केवल हमे पास ही नहीं होना है बल्कि अच्छे अंक ला कर स्कूल व गांव का नाम रोशन करना है। स्कूल संचालक प्रवीण जैन ने बताया कि मुझे 30 वर्ष हो चुके हैं विद्यालय चलाते चलाते गरीब बच्चे जो कि शिशु से 5 वी तक हमारे विद्यालय में पढ़ते है उनकी फिस केवल 3000 लेता हूं साथ ही स्टाफ को भी समय पर वेतन दे देता हूं। स्कूल व्यवस्था से और शिक्षकों के प्रेम भरें वातावरण से अभिभूत छात्रों के आंखों में आंसु आ गये।विदाई समारोह में स्कूल संचालक प्रवीण जैन, प्राचार्य घनश्याम कुमावत गिरधारीलाल कुमावत, दिनेश धाकड़, चन्द्रपाल सिंह निलेश धाकड़ उपस्थित रहे‌।

======

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}