मंदसौर जिलासीतामऊ

स्वाधार संस्था द्वारा ‘वित्तीय साक्षरता सप्ताह’ का उत्सव, अग्रणी बैंक मैनेजर ने मोबाइल वैन को दिखाई झंडी

स्वाधार संस्था द्वारा ‘वित्तीय साक्षरता सप्ताह’ का उत्सव, अग्रणी बैंक मैनेजर ने मोबाइल वैन को दिखाई झंडी

सीतामऊ।भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के निर्देशानुसार इस वर्ष KYC- सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम की थीम पर देशव्यापी वित्तीय साक्षरता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज मनीवाइज़ वित्तीय साक्षरता केंद्र (CFL) सीतामऊ में स्वाधार फिनऐक्सेस संस्था द्वारा एक भव्य जागरूकता अभियान का आगाज़ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अग्रणी बैंक मैनेजर रहे, जिन्होंने जागरूकता संदेशों और पोस्टरों से सुसज्जित मोबाइल वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसमें आरबीआई इस वर्ष की थीम केवाईसी- सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम के जागरूकता वीडियो दिखाए प्रसारित किए जा रहे है। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिक रामदयाल सोलंकी अग्रणी बैंक स्टॉफ, स्वाधार से डिस्ट्रिक्ट मैनेजर कमलेश व्यास, ट्रेनर श्रवण सिंह व डाटा ऑपरेटर साक्षी प्रजापत एवं क्षेत्र निवासी जन मौजूद रहे। यह वैन सीतामऊ और मन्दसौर की विभिन्न पंचायतों और गांवों में भ्रमण कर ग्रामीणों को सुरक्षित बैंकिंग के प्रति जागरूक करेगी। स्वाधार फिनएक्सेस के माध्यम से संचालित मनीवाइज़ केंद्र की टीम ग्रामीणों को केवल भाषणों से नहीं, बल्कि वीडियो और पोस्टरों के माध्यम से KYC, CKYC (केवाईसी, सेंट्रलाइज्ड) और अकाउंट हाइजीन के बारे में शिक्षित कर रही है। बैंक अधिकारियों ने जोर देते हुए कहा कि केवाईसी केवल एक दस्तावेजी प्रक्रिया नहीं, बल्कि मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने का कवच है।अभियान के दौरान ग्रामीणों को डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के तरीके सिखाए गए और किसी भी अनजान कॉल या लिंक पर अपनी निजी जानकारी साझा न करने का संकल्प दिलाया गया। यह अभियान 13 फरवरी तक निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}