चांदी आज 7,349 बढ़ी, कीमत 2.57 लाख प्रति किलो के भाव बढ़े

चांदी आज 7,349 बढ़ी, कीमत 2.57 लाख प्रति किलो के भाव बढ़े
सोने-चांदी के दाम में आज 11 फरवरी को लगातार तीसरे दिन तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी की कीमत 7,349 रुपए बढ़कर 2,66,449 रुपए किलो पर पहुंच गई है। चांदी पिछले तीन कारोबारी दिन में ₹21,520 महंगी हो चुकी है। इससे पहले शुक्रवार को चांदी की कीमत 2,44,929 रुपए किलो थी।
वहीं, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,067 रुपए बढ़कर 1,57,322 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले मंगलवार को ये 1,56,255 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। सर्राफा बाजार में 29 जनवरी को सोने ने 1,76,121 रुपए और चांदी ने 3,85,933 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।
2025 में सोना 75% और चांदी 167% महंगी हुई
2025 में सोना 57 हजार रुपए (75%) बढ़ा है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो 31 दिसंबर 2025 को 1,33,195 रुपए हो गया।
चांदी इस दौरान 1.44 लाख रुपए (167%) बढ़ी। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी 86,017 रुपए की थी, जो साल के आखिरी दिन 2,30,420 रुपए प्रति किलो हो गई।
42 दिन में सोना 24,127 और चांदी 36,029 महंगी हुई
इस साल अब तक सोने की कीमत 24,127 रुपए बढ़ चुकी है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,33,195 रुपए का था, जो अब 1,57,322 रुपए हो गया है।
वहीं, चांदी 36,029 रुपए महंगी हो गई है। 31 दिसंबर 2025 को एक किलो चांदी की कीमत 2,30,420 रुपए थी, जो अब 2,66,449 रुपए प्रति किलो पहुंच गई है।



