अस्पताल चौराहे से खड़ावदा रोड़ डिवाइडर सहित शेष सीमेंट कांक्रीट रोड़ का नपं अध्यक्ष सेठिया ने किया भूमि पूजन किया

अस्पताल चौराहे से खड़ावदा रोड़ डिवाइडर सहित शेष सीमेंट कांक्रीट रोड़ का नपं अध्यक्ष सेठिया ने किया भूमि पूजन किया
गरोठ ।नगर परिषद गरोठ मे वार्ड क्रमांक 1, अस्पताल चौराहे से खड़ावदा रोड आम वाली पुलिया तक डिवाइडर सहित शेष सीमेंट कांक्रीट रोड (लागत राशि 109.8 लाख) का भूमि पूजन किया गया। जल्द ही शेष रहे सीमेंट कांक्रीट रोड का कार्य पूर्ण होगा एवं नगर को आदर्श सीसी रोड की सौगात मिलेगी। साथ ही नगर परिषद गरोठ के ट्रेंचिंग ग्राउंड पर सौंदर्यीकरण के अंतर्गत आगामी समय मे वृहद स्तर पर किये जाने वाले वृक्षरोपण को दृष्टिगत रखते हुए पानी की जरुरी आवश्यकता हेतु ट्यूबवेल का कार्य कराया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्री राजेश सेठिया, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्री महेश मालवीय, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री गिरीश शर्मा, लोकनिर्माण सभापति श्री सतीश गुजराती,पार्षद प्रतिनिधि श्री धर्मेन्द्र शर्मा, सभापति एवं पार्षद श्री राजू मगर, उपयंत्री श्री राहुल गणावा, श्री आशीष दायमा , ठेकेदार श्री राजू भलवारा, श्री राजेश सुराणा, श्री लक्की दानगढ़ एवं निकाय के कर्मचारी उपस्थित रहे।
============


