शामगढ़मंदसौर जिला

शामगढ़ में पं दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि मनाई

Death anniversary of Pandit Deendayal Upadhyay ji was celebrated in Shamgarh.

शामगढ़ में पं दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि मनाई

शामगढ़।भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा आज देश भर में एकात्मकता मानवता के प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई जा रही हैं इसी कड़ी में आज शामगढ़ में भी राम मंदिर के सामने पंडित जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई।जनसंघ के संस्थापक एकात्मक मानवतावाद और अंत्योदय के प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव उपाध्यक्ष डाली बाई जोशी एवं भाजपा नेता कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी अमर रहे के नारे लगाए उनके राष्ट्र निर्माण और समाज के अंतिम पंक्ति तक विकास पहुंचाने के विचारों को सभी ने याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

इस अवसर पर नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू भाई नरेंद्र यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरज संघवी पार्षद प्रतिनिधि नवीन फरक्या पूर्व पार्षद गोपाल जोशी स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर मनोज चौधरी सतीश मांदलिया भाजपा मंडल महामंत्री अरुण कासट विनोद कला डॉ महेश सेठिया दिनेश धनोतिया कृष्णकांत रत्नावत व अन्य गई भाजपा कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि नगर वासी उपस्थित रहे।

=============

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}