मध्यप्रदेशरतलाम

समाचार मध्यप्रदेश रतलाम 12 फरवरी 2026 गुरुवार

/////////////////////////////

ज्ञानोदय शाला उन्नयन अभियान” – शिक्षा के लिए जनभागीदारी की अभिनव पहल

सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन ने बताया कि कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में रतलाम जिले में शासकीय विद्यालयों के भौतिक एवं शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ बनाने हेतु एक महत्वपूर्ण नवाचार के रूप में “ज्ञानोदय शाला उन्नयन अभियान” प्रारंभ किया गया है। यह अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग को शिक्षा के क्षेत्र में सहभागी बनने का अवसर प्रदान करता है।

वर्तमान में कई शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण बैठने की व्यवस्था का अभाव है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए इस अभियान की शुरुआत की गई है, जिसके अंतर्गत इच्छुक व्यक्ति, सामाजिक संगठन, औद्योगिक प्रतिष्ठान, स्वयंसेवी संस्थाएँ तथा पूर्व छात्र विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए डेस्क प्रायोजित कर सकते हैं तथा कक्षाओं के उन्नयन, मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण कार्यों में सहयोग प्रदान कर सकते हैं।

अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत द्वारा संबंधित शालाओं में आवश्यकता अनुसार मरम्मत, रंगाई-पुताई एवं आधारभूत सुधार कार्य कराए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं अध्ययन हेतु अनुकूल वातावरण का निर्माण हो सके। विद्यालय परिसर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ कक्षाओं को आकर्षक एवं प्रेरणादायी स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, मनरेगा योजना के अंतर्गत जल संरक्षण को प्रोत्साहित करते हुए विद्यालय परिसरों में वॉटर रिचार्ज स्ट्रक्चर (जल पुनर्भरण संरचनाओं) का निर्माण भी कराया जाएगा। इससे वर्षा जल का संचयन होगा, भूजल स्तर में सुधार होगा तथा विद्यालय परिसर में दीर्घकालीन पर्यावरणीय स्थिरता सुनिश्चित की जा सकेगी।

इस प्रकार “ज्ञानोदय शाला उन्नयन अभियान” केवल भौतिक संसाधनों के उन्नयन तक सीमित न होकर, समग्र विकास एवं सतत् अधोसंरचना निर्माण की दिशा में एक व्यापक पहल है।

इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को एक सुरक्षित, स्वच्छ, गरिमापूर्ण एवं प्रेरणादायी शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराना है, जिससे उनकी एकाग्रता, उपस्थिति एवं शैक्षणिक प्रदर्शन में सकारात्मक सुधार हो सके। “ज्ञानोदय” केवल संसाधन उपलब्ध कराने का अभियान नहीं है, बल्कि यह समाज और विद्यालय के बीच सशक्त साझेदारी स्थापित करने का एक प्रयास है।

अभियान के अंतर्गत प्राप्त सहयोग को पूर्ण पारदर्शिता के साथ संबंधित विद्यालयों तक पहुँचाया जाएगा। दानदाताओं को उनके योगदान की जानकारी एवं उपयोग संबंधी विवरण भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उत्तरदायित्व एवं विश्वास की भावना को सुदृढ़ किया जा सके।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएँ और अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग दें। एक छोटी सी पहल भी किसी विद्यार्थी के जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकती है।

इच्छुक दानदाता लिंक https://forms.gle/wvpRMjKkyz7AfBqM9 पर अपनी जानकारी दर्ज कर अभियान से जुड़ सकते हैं।

=========

 

दुकानों एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों तथा उद्योगों के लिए श्रम स्टार रेटिंग प्रमाणन सुविधा लाइव

श्रम अधिकारी ने बताया कि श्रम विभाग के विभिन्न नई पहलों के अंतर्गत समस्‍त पंजीकृत दुकानों एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों तथा उद्योगो के लिए श्रम स्टार रेटिंग प्रमाणन सुविधा लाइव कर दी गई है। इस सुविधा का उपयोग कर समस्‍त नियोजकगण इस लिंक https://sambal.mp.gov.in/StarRatingLogin/Pages/EstLogin.aspx के माध्‍यम से स्‍व-मुल्‍यांकन के आधार पर प्रमाण पत्र जारी कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सभी दुकानों, एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों तथा कारखानों के लिए श्रम स्टार रेटिंग प्रमाणन उपयोगी है और श्रमिकों के लिए संस्थान के कर्तव्य बोध की परिचायक है। सभी औद्योगिक एवं वाणिज्यिक संस्थान श्रम स्टार रेटिंग प्रमाणन का उपयोग करें तथा उक्त संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय श्रम पदाधिकारी, जिला रतलाम में संपर्क कर सकते ह।

====

जल अर्पण दिवस मनाया गया जल संरक्षण, संवर्धन, स्वच्छता के लिए किया जागरूक

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग जलशक्ति मंत्रालय के निर्देशों के परिपालन में रतलाम जिले की पिपलोदी पंचायत के ग्राम बावड़ीखेड़ा में 11 फरवरी को पीएचई कार्यपालन यंत्री श्री एस आर जांगड़े के मार्गदर्शन में “जल अर्पण दिवस“ गर्व का पर्व हर पल नल जल कार्यक्रम का आयोजन जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया।

सरपंच श्री ईश्वर लाल वसुनिया द्वारा माताजी मंदिर में पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। ग्राम की महिलाओं ने अपने घरों के आगे साफ सफाई कर नल कनेक्शनों की पुष्प हार व स्वस्तिक बनाकर पूजा अर्चना की और टंकी परिसर से गांव में कलश यात्रा निकाली गई । यात्रा में महिलाएं और बालिकाओं ने जल से जुड़े भजन एवं गीत गाए, बच्चों ने जागरूकता हेतु जल बचाने के नारो के साथ रैली निकाली। साथ ही क्रियान्वित नल जल योजना का उचित संचालन, पेयजल स्रोत, ट्यूब वेल, संपवेल नल का रखरखाव, पेयजल को सुरक्षित रखने एवं पेयजल स्रोतों को साफ स्वच्छ बनाए रखने हेतु ग्रामीण जनों द्वारा शपथ के माध्यम से संकल्प लिया गया।

विकासखंड रतलाम के सहायक यंत्री श्री डीसी कथिरिया व जिला जल सलाहकार श्री आनंद व्यास ने ग्रामीणों को जल अर्पण कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर पंचायत सचिव श्री जगदीश बैरागी, सहायक सचिव श्री कृष्णा पाटीदार, श्री नंदराम डोडियार, श्री संजय जैन, विकासखंड समन्वयक बबन बेनल, श्रीमती ममता डोडियार, सज्जन बाई डोडियार, श्रीमती अंगूरबाला ग्रेवाल ,नल चालक मायाराम डोडियार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आनंद व्यास ने किया।

=========

कृषि रथ द्वारा भ्रमण कर, ग्राम पंचायतों में किसानों को कृषि की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी गई

उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास श्रीमती नीलम सिंह चौहान ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 11 जनवरी से 11 फरवरी तक जिले मे कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत कृषि रथ का संचालन किया गया । जिसमें कृषि एवं संबद्ध विषयों जैसे उद्यानिकी, पशुपालन, आत्मा, मत्स्य पालन आदि पर किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के मध्य सीधा संपर्क कायम कर नवीन एवं वैज्ञानिकी तकनीकी सुधार की जानकारी कृषकों को दी जा रही। रथ भ्रमण के अंतिम दिन आज 11 फरवरी को विकासखंड आलोट के कछालिया, अरवालिया सोलंकी, हिंगड़ी विकासखंड सैलाना के खेड़िकला विकासखंड रतलाम के पलसोड़ा, बंजली, जामथुन विकासखंड जावरा के अर्जला, मिंडली, बटवादिया में कृषि रथ द्वारा भ्रमण कर जैविक खेती एवं प्राकृतिक कृषि क्षेत्रों का विस्तार, पराली न जलाने, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, एकीकृत पोषक तत्व, कीट एवं रोग प्रबंधन, कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपाय, फसल विविधीकरण को बढावा देना, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, ई विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था, के संबंध में कृषकों को जानकारी दी गई।

=============

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}