मंदसौर जिलासीतामऊ

12 वीं के विद्यार्थियों को दी विदाई, श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले का किया सम्मान

12 वीं के विद्यार्थियों को दी विदाई, श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले का किया सम्मान

कयामपुर। एकीकृत शाला शा. उ. मा. वि . में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का विदाई एवं सम्मान समारोह सरपंच जगदीश माली सरकार कि अध्यक्षता में आयोजित किया गया । विदाई समारोह का विद्यालय परिवार एवं आगंतुक अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर अतिथि गण शिक्षकों उपस्थित जनों ने कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को विदाई देकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में वर्ष भर की विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने की शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम में दिलीप जैन, दिलीप भटनागर उपस्थित रहें,कार्यक्रम का संचालन नवीन बसेर ने किया एवं आभार गतिविधि प्रभारी श्रीमती ललिता सोनी ने माना lयह जानकारी पत्रकार दशरथ लाल परमार ने दी।

===========

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}