एक्सपर्ट टॉक पी एम श्री विद्यालय में संपन्न

एक्सपर्ट टॉक पी एम श्री विद्यालय में संपन्न
सुवासरा। समीपस्थ ग्राम अजयपुर में पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अजयपुर में एक्सपर्ट टॉक का कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि श्री बंसी लाल परमार अतिथि विद्वान द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए प्राचीन भारत व भारतीय संस्कृति लोक नृत्य लोक कलाएं ड्राइंग एंड पेंटिंग नक्काशी ग्रामीण संस्कृति एवं आधुनिक भारत आदि की पीपीटी के माध्यम से विद्यार्थियों से चर्चा की गई और अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं को विस्तार से समझाया गया जिसमें मुख्य ग्रामीण अंचल में घरों की डिजाइन व पांडू द्वारा बनाए गए चित्र व प्राचीन मूर्तियां के चित्रों को विद्यार्थियों से शेयर की गई और संवाद किया गया।कार्यक्रम का आभार संस्था के प्राचार्य श्री हरिसिंह राठोर ने किया गया और कार्यक्रम का संचालन श्री विजय कुमार पाठक द्वारा किया गया कार्यक्रम में उपस्थित श्री संजय कुमार पोरवाल रणजीत सिंह बोरना गोपाल सिंह सोलंकी नितिन कुमार मालवीय सिद्दीक बेलिन श्रीमती अनीता सोनी वंदना भट्ट प्रियंका सोनी रागिनी बिसेन उपस्थित रहे।
==========


