सीकेएनकेएच संडे विथ सोशल इंपैक्ट क्रिएटर्स २.0 की शानदार शुरुआत

सीकेएनकेएच संडे विथ सोशल इंपैक्ट क्रिएटर्स २.0 की शानदार शुरुआत
नई दिल्ली-चलो कुछ न्यारा करते हैं फाउंडेशन के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित “संडे विथ सोशल इंपैक्ट क्रिएटर्स” कार्यक्रम के द्वितीय चरण की सफल शुरुआत की गई।
इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में तेलंगाना राज्य की शिक्षाविद एवं समाजसेवी सैयदा असरा फातिमा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
फाउंडेशन की समाज कल्याण विभाग की निर्देशिका नेहा प्रजापति ने बताया कि यह कार्यक्रम मुख्यतः छात्रों एवं शिक्षकों के लिए आयोजित किया गया था, जहाँ मुख्य वक्ता सैयदा असरा फातिमा ने शिक्षक और छात्र-छात्राओं के बीच बेहतर सामंजस्य एवं संवाद पर महत्वपूर्ण चर्चा की।
कार्यक्रम में संस्था के कई पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें संचालक मंडल के महासचिव प्रीतेश तिवारी, रिसर्च एंड इनोवेशन विभाग की निर्देशिका डॉ. सरिता भवानी मालवीय, पुस्तक विभाग की निर्देशिका डॉ. ऋषिका वर्मा, उत्तर प्रदेश समिति के उपाध्यक्ष रिंकू रहेजा तथा त्रिपुरा राज्य समिति के महासचिव गौरव कांति सहा शामिल थे।
=========


