नीमचमंदसौरमध्यप्रदेशरतलाम
नगर पालिका अध्यक्ष ट्रॉफी फिनाले: विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी वितरित

*नीमच*
*डॉ बबलु चौधरी*
जावरा में आयोजित नगर पालिका अध्यक्ष ट्रॉफी फिनाले में 5 हजार दर्शकों की उपस्थिति में विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी वितरित की गई। मुख्य अतिथि चैतन्य शुक्ल ने विजेता टीम को 44 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये का पुरस्कार दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार जगदीश राठौर ने अध्यक्षता की, जबकि विशेष अतिथि नगर पालिका चैयरमेन लोकेश विजवा और मोहम्मद मुस्तकीम मंसूरी उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन शासकीय चिकित्सालय जावरा के सामने एक निजी मैदान पर किया गया था।

विजेता टीम को ट्रॉफी और 44 हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया गया, जबकि उपविजेता टीम को ट्रॉफी और 15 हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों ने दूधिया रोशनी में खेले गए सेमीफाइनल और फाइनल मैच का आनंद लिया।



