नीमच

आनंदेश्वर महादेव मंदिर पर विराजमान होगा शिव परिवार  प्राण प्रतिष्ठा, पंच कुण्डीय महायज्ञ 11 फरवरी से प्रारंभ

आनंदेश्वर महादेव मंदिर पर विराजमान होगा शिव परिवार  प्राण प्रतिष्ठा, पंच कुण्डीय महायज्ञ 11 फरवरी से प्रारंभ

नीमच। धनेरिया रोड  नीमच स्थिति  श्री शक्ति नगर विस्तार कॉलोनी में नव निर्मित मंदिर श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर में पंच दिवसीय श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं पंच कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन दिनांक 11 से 15 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। अनुष्ठान क्रम में प्रथम दिवस मण्डल स्थापना, भव्‍य शोभा कलश यात्रा, मण्डप प्रवेश, गणपति पूजन, पुण्याहवाचन मण्डल पूजन, दशविधी स्थान, जलाधिवास होंगे। द्वितीय दिवस मण्डल पूजन, रुद्राभिषेक, यज्ञ, अन्नाधिवास अनुष्‍ठान होगा। तृतीय दिवस पूजन, यज्ञ, वेद पाठ, पुष्पाधिवास, महामृत्युंजय जाप व  यज्ञ तथा चतुर्थ दिवस पूजन, मूल, मूर्ति अभिषेक, न्यास, वेदपाठ, औषधि स्नान आयोजित होंगे एवं पंचम दिवस महाशिव रात्री को प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति, महाआरती रहेंगी। विशेष आकर्षण अंतर्गत्‍ प्रतिदिन रुद्राभिषेक, वैदिक मंत्रोच्चार, दिव्य श्रृंगार दर्शन का लाभ भक्‍तों को प्राप्‍त होगा। सभी अनुष्‍ठान प्रतिदिन प्रात: 9 बजे से प्रारंभ होगे साथ ही दिनांक 15 फरवरी रविवार एवं 16 फरवरी सोमवार को विशेष संध्या महाकाल महाआरती का आयोजन सांय 7 बजे से​​​​​​​ रखा गया है। मंदिर निर्माण समिति के सदस्‍यों ने सभी धर्मप्राण भक्‍तजनों से अधिक से अधिक संख्‍या में पधाकर इस परम सौभाग्‍यमयी अवसर के साक्षी बनकर पुण्‍य लाभ लेने हेतु आग्रह किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}