सुवासरामंदसौर जिला

सुवासरा कृषि उपज मंडी में नए रायड़े की आवक शुरू 5801 रुपये में हुआ प्रथम क्रय-विक्रय

सुवासरा कृषि उपज मंडी में नए रायड़े की आवक शुरू 5801 रुपये में हुआ प्रथम क्रय-विक्रय

पंकज बैरागी

सुवासरा। कृषि उपज मंडी में नवीन रबी सीजन के आगमन के साथ ही नए रायड़े का शुभारंभ विधिवत रूप से हो गया। इस अवसर पर कृषक भेरू सिंह जी, निवासी चापखेड़ी द्वारा लाया गया नया रायड़ा मंडी में सर्वप्रथम नीलाम हुआ, जिसे फर्म संजय ट्रेडर्स द्वारा 5801 रुपये में क्रय किया गया। मंडी में आयोजित नीलामी प्रक्रिया के दौरान मंडी सचिव श्री विजय कुमार जैन, मंडी कर्मचारी एवं मंडी के व्यापारीगण उपस्थित रहे।

मंडी प्रशासन द्वारा समस्त किसान बंधुओं से अपील की गई है कि वे अपनी उपज का विक्रय मंडी प्रांगण में ही करें, जिससे उन्हें सही तौल, नगद भुगतान एवं उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}