रतलामआलोट

परीक्षा जीवन का एक पड़ाव मात्र है इसे बोझ नहीं सिखने का अवसर माने पीएम मोदी

शासकीय हाईस्कूल लुनी में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन हुआ

आलोट। पंचतंत्र के आधार पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना, माय एक्जाम माय प्लान, समय का सही उपयोग वैदिक मैथेमेटिक्स इन्क्रीस आइडिया परीक्षा को उत्सव की तरह मनाना जीवन में कर्म की प्रधानता अंतरिक्ष यात्री की चर्चा बायोग्राफी स्टडी ईन एस्ट्रोनोट एंड आल मोटीवेट स्पीकर्स युवर एक्जाम युवर नेशन मंत्र, हम सब 2047 विकसित भारत संकल्पना आजादी के सौ वर्ष पूर्ण, विदेशी चिजे धिरे धिरे बाहर करे स्वदेशी अपनाये कर्त्तव्य की शुरूआत स्वच्छता से एआई का उपयोग आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर टिप्स चर्चा और परीक्षा जीवन का एक पड़ाव मात्र है इसे बोझ नहीं बल्कि सिखने का अवसर मानकर आत्मविश्वास के साथ देना चाहिए।

उक्त बिंदुओं की व्याख्या और विचार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से मुक्त रहने एवं सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा देने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से सम्पूर्ण भारत में आयोजित परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण अंतर्गत सुनने और देखने को मिले। लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल के आदेशानुसार सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के समस्त शासकीय और अशासकीय विद्यालयों सहीत शासकीय हाईस्कूल लुनी में भी इस सिधे प्रसारण को प्रभावी और सुव्यवस्थित रूप से देखा गया। प्रधानमंत्री मोदी के उक्त विचारों से विद्यार्थीगण तनाव मुक्त होकर परीक्षा देने के लिए प्रेरित हुए। इस अवसर पर प्राचार्य अखिलेश कुमार निगम शिक्षकगण प्रभुलाल यादव, राधेश्याम मीणा कमलसिंह सोलंकी रजनीश कुमार गंगवाल वर्षा परमार जुनैद खान परिचालक शिवलाल बारिया सहीत विद्यार्थी व पालक उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को उपयोगी प्रेरक और समयानुकूल बताया। प्राचार्य निगम ने अभिभावकों से आग्रह किया कि परीक्षा को लेकर वे बच्चों पर किसी भी तरह का अनावश्यक दबाव नहीं बनाये और बच्चों को स्वच्छंद रूप से उनका परीक्षाकालिन कार्य और गतिविधियां सम्पन्न करने देवें। आन लाइन कार्यक्रम का व्यवस्थापन शिक्षक रजनीश कुमार ने सम्पन्न किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}