दलौदा पुलिस द्वारा 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को चेक कर 700 किलोमीटर दूर ग्रेटर नोएडा (उप्र )से नाबालिग अपहर्ता को किया गिरफतार

दलौदा पुलिस द्वारा 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को चेक कर 700 किलोमीटर दूर ग्रेटर नोएडा (उप्र )से नाबालिग अपहर्ता को किया गिरफतार
दलोदा।
राजकुमार जैन द्वारा।
आपरेशन मुस्कान के तहत 16 वर्ष की नाबालिग बालिका को ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश से आरोपी के कब्जे से किया आरोपी गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीणा के द्वारा गुम नाबालिग बालक-बालिकाओ के दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे मुस्कान अभियान के तहत निर्देश जिले के सभी थाना प्रभारीयों को दिये गये जिसके पालन मे कार्यवाही करते एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री तेर सिहं बघेल एवं SDOP मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन तथा उनि शुभम व्यास थाना प्रभारी थाना दलौदा के नेतृत्व मे दलोदा पुलिस टीम ने 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरो को चेक कर 700 किलोमीटर की दूर ग्रेटर नोएडा से 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश से ट्रेस कर आरोपी मोहम्मद शकील पिता मोहम्मद अमीर निवासी मेरठ उत्तर प्रदेश से आरोपी के कब्जे से दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की।
26.01.2026 को सूचनाकर्ता द्वारा अपनी पुत्री नाबालिग बालिका के अपहरण होने की रिपोर्ट दर्ज दलोदा थाना पर करायी थी। थाना दलोदा पर अपराध धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया । थाना प्रभारी द्वारा गठित टीम को रवाना कर घटना स्थल अन्य संभावित स्थानो पर तलाश करते विश्वश्नीय मुखबीरो एवं सूचनाकर्ता के रिश्तेदारो की मदद से सुचना संकलन कर अपने व्यवसायिक कौशल का उपयोग कर 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे को चेक कर 700 किमी दूर ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश से नाबालिग बालिका को आरोपी मुहम्मद शकील पिता मोहम्मद अमीर निवासी मेरठ के कब्जे से सकुशल दस्तयाब कर माता पिता को सुपुर्द किया।
गिरफ्तार आरोपी- मुहम्मद शकील पिता मोहम्मद अमीर उम्र 32 साल निवासी मेरठ उत्तर प्रदेश
सराहनिय कार्यः – उनि शुभम व्यास थाना प्रभारी दलौदा, उनि पुर्णिमासिंह,सउनि प्रमोद तोमर, प्रआर अजीत सिंह,आर विजेन्द्रसिंह, आरक्षक मुजफ्फर साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



