नीमचमध्यप्रदेश
नीमच से नेवड रोड पर बन रही पुलिया में हो रहा है भारी भ्रष्टाचार,घटिया निर्माण की भेंट चडने जा रही नवनिर्माण पुलिया
लापरवाही की भेंट चढ़ रही है पुलिया
*नीमच जिले में ठेकेदार की लापरवाही: पुल का निर्माण तो हुआ, लेकिन गुणवत्ता पर सवाल*
*नीमच*
*डॉ बबलु चौधरी*

नीमच जिले के ग्राम नेवड में ठेकेदार की लापरवाही के चलते 15-20 दिन पहले बनी हुई पुल को खोद दिया गया था, जिससे राहगीरों को आवागमन में बाधा और परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। संबंधित अधिकारियों के चेताने के बाद ठेकेदार ने आनन-फानन में पुल का निर्माण शुरू कर दिया है ।
लेकिन सवाल यह है कि क्या इस तरह के आनन-
फानन में किए गए निर्माण से पुलिया की गुणवत्ता पर असर नहीं पड़ेगा? स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार घटिया किस्म का निर्माण कर रहा है, जिससे बनने वाली पुलिया बहुत जल्दी क्षतिग्रस्त हो जाएगी।ठेकेदार से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन रिसीव नहीं किया गया 📵। इससे सवाल उठता
है कि क्या ठेकेदार अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहा है? हमने संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे इस मामले में तुरंत कार्रवाई करें और पुलिया की गुणवत्ता की जांच करें।



