समाचार मध्यप्रदेश नीमच 06 फरवरी 2026 शुक्रवार

/////////////////////////////////
पी.एम.एफ.एम.ई. योजना तहत हर पंचायत में उद्योग स्थापित करवाए-श्री चंद्रा
इस माह मत्स्य पालकों का एफ.पी.ओ. गठित कर, मत्स्य पालन से जोडे-कलेक्टर
कलेक्टर ने ए.पी.सी.समूह की बैठक में की विभागीय समीक्षा
नीमच 5 फरवरी 2026, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य, उद्योग उन्नयन (पीएमएफएमई) योजना के तहत जिले की सभी पंचायतों में किसानों, ग्रामीणों को प्रेरित कर न्यूनतम एक-एक उद्योग स्थापित करवाए। इसके साथ ही मत्स्य विभाग इस माह जिले में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए मत्स्य पालकों का एक एफ.सी.ओ.गठित कर उन्हें मत्स्य पालन व्यवसाय से जोडे। यह निर्देश कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने गुरूवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में ए.पी.सी.समूह, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, पशुपालन, सहकारिता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की विभागवार समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
किसानों को प्रेरित कर डिफाल्टर से बाहर निकाले
बैठक में कलेक्टर श्री चंद्रा ने जिला केंद्रीय सहकारी बैंक एवं सहकारी समितियों के डिफाल्टर किसानों को प्रेरित कर डिफाल्टर से बाहर निकालने का विशेष अभियान चलाने के निर्देश सहकारिता विभाग एवं जिला केंद्रीय बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री आर.पी. नागदा को दिए। कलेक्टर ने कहा, कि डिफाल्टर किसानों को बकाया राशि जमा करने के लिए प्रेरित कर उन्हें डिफाल्टर से बाहर निकालकर सहकारिता की मुख्यधारा में लाए, जिससे, कि उन्हें केसीसी, कृषि ऋण, खाद बीज, पशुपालन सहित अन्य योजनाओं और सुविधाओं का लाभ मिल सके। कलेक्टर ने उद्यानिकी विभाग की समीक्षा में निर्देश, दिए कि फूलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रमुख धार्मिक स्थलों के कलस्टर में फूलों की खेती के लिए प्रेरित कर फूल उगाने के लिए तैयार करें। आंत्रीमाता, भादवामाता क्षेत्र में इस साल 70 हेक्टेयर में फूलों की खेती का लक्ष्य रखा गया है। कलेक्टर ने मण्डी प्रांगण नीमच में किसानों की सुविधा के लिए चार और नये कियोस्क स्थापित करने के निर्देश भी मण्डी सचिव को दिए है।
बैठक में दुग्ध उत्पादन की प्रगति की समीक्षा में बताया गया, कि जिले में पांच नई दुग्ध समतियां इस माह गठित की गई है और 5 अक्रियाशील समितियों की क्रियाशील करवाया गया है। जिले में दुग्ध संकलन इस माह 17200 लीटर हो गया है। जिसे एक माह में बढाकर 18000 लीटर से अधिक करने का लक्ष्य रखा गया है।
===================
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीमती मेघवाल के निधन पर किया दु:ख व्यक्त
मुख्यमंत्री द्वारा मृतका के परिजनों को चार लाख की आर्थिक सहायता
नीमच 5 फरवरी 2026, मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने नीमच जिले के ग्राम रानपुर, श्रीमती कंचन बाई मेघवाल के असामयिक निधन पर दु:ख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने श्रीमती मेघवाल के परिवार को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता देने और उनके बच्चों के अध्ययन का खर्च राज्य सरकार द्वारा किए जाने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है, कि श्रीमती मेघवाल पर का गत दिनों नीमच जिले के ग्राम रानपुर में मधुमक्खियों का हमला होने के फलस्वरूप उपचार के पश्चात निधन हो गया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
=============
औद्योगिक भूखंडों के आवंटन हेतु एक्सप्रेशन ऑफ़ इंटरेस्ट (EOI) का आमंत्रण
नीमच 5 फरवरी 2026, सूक्ष्म, लघु और मध्यम, उद्यम विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा नीमच जिले में औद्योगिक क्षेत्र मोरका तहसील- जावद और औद्योगिक क्षेत्र मनासा तहसील- मनासा जिला-नीमच (म.प्र.) में रिक्त औद्योगिक भूखंडों के आवंटन के लिए 15 फरवरी 2026 को शाम 5:00 बजे तक एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट आमंत्रित किये गये हैं।
उक्त प्रक्रिया विभागीय पोर्टल mpmsme.gov.in पर संपादित की जायेगी। प्रत्येक भूखंड हेतु आवेदन शुल्क 5000/- होगा। आवेदन शुल्क वापसी योग्य नहीं होगा।आवेदन शुक्त के अतिरिक्त आवेदित भूमि हेतु आवेदन दिनांक को प्रचलित प्रब्याजी (Premium) की 25% अग्रिम राशि पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा करनी होगी। भूखंडों का आवंटन मध्यप्रदेश एमएसएमई को औद्योगिक भूमि तथा भवन आवंटन एवं प्रबंधन नियम 2025 के प्रावधानों के अनुसार किया जायेगा।नियम, प्रक्रिया एवं भूखंडों आदि की विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट mpmsme.gov.in में प्राप्त की जा सकती है। यह जानकारी महाप्रबंधक उद्योग श्रीमती योगिता भटनागर ने दी है।
================
अभियान चलाकर एक माह में सभी नामांतरण आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करें-श्री चंद्रा
कलेक्टर ने नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में सभी सीएमओ को दिए निर्देश
नीमच 05 फरवरी 2026, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा गुरूवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में नगरीय निकायों द्वारा संचालित योजनाओं, निर्माण कार्यो एवं करो की वसूली आदि की समीक्षा की गई। जिसमें नगरीय निकायों निकायों के सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं उपयंत्री उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने अगले एक माह अभियान चलाकर दिसम्बर 2025 तक के प्राप्त सभी नामांतरण के आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निराश्रित पशुओं एवं एग्रेसिव रोग की रोकथाम के लिए संस्था का चयन करने हेतु नगरपालिका नीमच को विशेष सम्मेलन बुलाने तथा अन्य नगरीय निकायों को नगरपालिका नीमच से एमओयू करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बडे प्रोजेक्ट जैसे अमृत 2.0 के निर्माण कार्यो को समय सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने वैध अवैध कालोनियो के संबंध में सभी नगरीय निकायों को सर्वे करने के निर्देश दिए तथा अवैध कालोनाईजरों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु डिप्टी कलेक्टर एवं शहरी विकास परियोजना अधिकारी श्री पराग जैन को निर्देशित किया। कलेक्टर ने कॉलोनाईजरों से विकास शुल्क की वसूली कर कॉलोनी, में अधोसंरचना विकास के कार्य कराने के निर्देश दिए।
पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत नगर परिषद कुकड़ेश्वर, सिंगोली, सरवानिया महाराज, जावद, अठाना, डीकेन, नयागांव को निर्देशित किया, कि पीएम स्वनिधि के प्रकरण 10 फरवरी 2026 तक 100 प्रतिशत प्रकरण बैंको में भेजे तथा 28 फरवरी 2026 तक स्वीकृति कराना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने संकल्प से समाधान कार्यक्रम की समीक्षा में नगरीय निकायों में दर्ज आवेदनों की संख्या कम होने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए निर्देशित किया है, सभी निकाय आवेदन ऑन लाईन दर्ज कराए।
प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 के अन्तर्गत जिन नगरीय निकायों द्वारा आर.आर.सी. जारी कराई गई है उनको निर्देशित किया है, वसूली की कार्यवाही पूर्ण करें। सभी नगर परिषदों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी को निर्देशित किया गया है, कि शेष आवास निर्माण कार्य इसी माह में पूर्ण कराए।
बैठक में निकायवार करो की वसूली की समीक्षा में कलेक्टर ने निर्देश दिए, कि वसूली की वास्तवित मांग कायम करने के लिए पुनः सर्वे करवाए और व्यवसायिक, कृषि, आवासीय की पृथक दर निश्चित करे। मांग कायम करें तथा अभियान चलाकर, माह फरवरी 2026 अंत लक्ष्य अनुसार करो की वसूली की कार्यवाही करें।
सभी नगरीय निकाय नियमित जल प्रदाय के स्त्रोतो की साफ सफाई कराए तथा प्रत्येक मंगलवार को निकाय स्तर पर जल सुनवाई करें और पानी से संबंधित शिकायतों का त्वरित निराकरण करें। नगर परिषद मनासा को निर्देशित किया गया है, मनासा में दो दिन के बजाए एक दिन छोडकर जलापूर्ति पानी प्रदाय करे।
बैठक में निर्देश दिए गये, कि स्वच्छता सर्वेक्षण अन्तर्गत सभी नगरीय निकाय आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण में 3 स्टार के लिए अप्लाय करें तथा नगर परिषद मनासा 5 स्टार पर जाने की कार्यवाही करें। जिले की समस्त नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देशित किया गया है, कि नगर के सार्वजनिक स्थलो, बाजारों, गलियों में रात्री कालीन सफाई अभियान चलाए। सभी सार्वजनिक स्थानों, प्रायवेट दुकानों के दुकानदारों की दुकानों पर स्वयं के द्वारा डस्टबिन रखे जाने के निर्देश दिये गये।
================
कलेक्टर द्वारा अवैध खनिज परिवहन के दो प्रकरणों में 75 हजार रूपये से अधिक की शास्ति आरोपित
नीमच 5 फरवरी 2026, कलेक्टर श्री हिमाशु चंद्रा द्वारा अवैध खनिज परिवहन के दो प्रकरणों में कुल 75 हजार 294 रूपये की शास्ति अधिआरोपित की गई है। कलेक्टर ने मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत अनावेदक अवैध खनिज परिहवनकर्ता वाहन चालक दिनेश पिता बाबुलाल कीर निवासी आक्यां तहसील निम्बाहेडा जिला चित्तौडगढ द्वारा रैत का अवैध परिवहन करने पर खनिज रायल्टी का 15 गुना अर्थशास्ति राशि 3600 रूपए एवं पर्यावरण क्षतिपूर्ति 25 हजार रूपये इस प्रकार कुल 28600 रूपए की शास्ति अधिरोपित की हैं। खनि अधिकारी को निर्देशित किया है, कि अधिरोपित जुर्माने की राशि 28600 रूपए चालान से 15 दिवस के अन्दर शासकीय कोष में जमा होने पर जप्त शुदा वाहन ट्रेलर पंजीयन क्र.आर.जे.09आर.ई.4690 को मुक्त करने के संबंध में नियमानुसार कार्यवाही की जाए।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार खनिज सर्वेयर द्वारा 4 फरवरी 2026 को आकस्मिक भ्रमण के दौरान उक्त टेक्टर द्वारा अवैध रूप से रैत परिवहन करना पाए जाने पर वाहन जप्त कर,पुलिस थाना जावद की अभिरक्षा में रखा गया तथा अवैध परिवहनकर्ता के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया गया था।
इसी तरह एक अन्य प्रकरणों में कलेक्टर द्वारा खनिज के अवैध परिवहनकर्ता वाहन चालक उदयलाल पिता जगरूर गुर्जर निवासी माण्डलगढ़ तहसील भीलवाडा पर कुल 46 हजार 694 रूपये की शास्ति अधिआरोपित की गई हैं।
===========
कंचनबाई के परिवार को50 लाख मुआवजा व शासकीय नौकरी दी जाए- सीटू
नीमच। दिनांक 5 फरवरी 2026। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स सीटू के प्रदेश अध्यक्ष पुषण भट्टाचार्य, महासचिव प्रमोद प्रधान, सचिव शैलेंद्र सिंह ठाकुर, मध्यान भोजन समूह के संयोजक मनोहर बैरागी ने मध्यान भोजन कार्यकर्ता कंचन बाई मेघवाल की मौत पर प्रशासन के रवैये को अनुचित बताते हुए कहा कि यह एक संवेदनशील मानवीय संवेदना की गंभीर घटना है, जिस पर प्रशासन को उचित रवैया अपनाते हुए परिवार की सहायता करना चाहिए ना कि ऐसे असंगत वक्तव्य देने चाहिए। नेताओं ने कहा कि पूरे प्रत्यक्षदर्शी बच्चों, जिनकी जान कंचन बाई ई द्वारा बचाई गई तथा बच्चों के पालक उन्होंने भी यही बताया है कि बच्चों की जान बचाते हुए कंचनबाई मेघवाल शहीद हो गई है ।एक महिला जिसने अपनी जान की परवाह न करते हुए बच्चों की रक्षा को प्रथम कर्तव्य समझा तथा जिनके पति लकवा ग्रस्त हैं उनके प्रति सहानुभूति पूर्ण रवैया अपनाना चाहिए इसमें किसी भी प्रकार का किंतु परंतु नहीं होना चाहिए। नेताओं ने यह भी कहा है कि कंचन बाई के पुत्र को शासकीय नौकरी तथा 50 लाख रुपया दिया जाना चाहिए। मध्यान भोजन समूह की प्रदेश अध्यक्ष माया बैरागी जिला अध्यक्ष माया पाटीदार एवं आशा यूनियन की जिला अध्यक्ष कृष्णा कांटे आंगनबाड़ी यूनियन के संयोजक सुनील शर्मा ने कहा है कि यदि स्थानीय प्रशासन यह कार्य नहीं करते तो मध्यान भोजन समूह के समस्त कर्मी और स्वयं सहायता समूह तथा सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू पूरे प्रदेश में आंदोलन करेंगे ।
===============



