मल्हारगढ़मंदसौर जिलामांग

अफीम किसानों को बगैर सर्वे के राहत व मुआवजा देने की मांग को लेकर नारकोटिक्स विभाग को सौपा ज्ञापन

अफीम किसानों को बगैर सर्वे के राहत व मुआवजा देने की मांग को लेकर नारकोटिक्स विभाग को सौपा ज्ञापन

मल्हारगढ़।क्षेत्र के किशनगढ़, झारड़ा, हरमाला, लसुडिया कदमाला, बोरखेड़ी, फ़तेपुर, बंड पिपलिया, पामाखेडा, गोपालपुरा, मनासाखुर्द, अनूपपूरा सहित अन्य गांवों में शनिवार को दोपहर 3.30 बजे जबरदस्त ओलावृष्टि व तेज बारिश से अफीम की फसल पूरी तरह चौपट हो गई है।

किसानों को बगैर सर्वे के राहत एवं मुआवजे की मांग को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव परशुराम सिसौदिया की अगुवाई में जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्रसिंह गुर्जर एवं मन्दसौर विधायक विपिन जैन की उपस्थिति में मन्दसौर नारकोटिक्स कार्यालय का घेराव व नारेबाजी कर केंद्रीय वित्तमंत्री एवं जिला अफीम अधिकारी के नाम जिला अफीम अधिकारी एस के हिंगड़ को मंगलवार को दोपहर 12.30 बजे ज्ञापन सौपे।

ज्ञापन का वाचन करते हुवे जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्रसिंह गुर्जर ने कहा कि मल्हारगढ़ क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से अफीम की फसल पूरी तरह तबाह हो गई है अफीम के डोडे सहित पत्ते टूट गए है और अफीम में 100 प्रतिशत नुकसान हुआ है,अफीम की फसल में काफी राशि खर्च होती है और मेहनत भी काफी लगती है।

हमारी मांग है कि अफीम उत्पादक किसानों को 10 आरी के नुकसान पर 5 लाख एवं 5 आरी वाले किसानों को 2,50 लाख रुपये का मुआवजा तत्काल दिया जाय,साथ ही वित्त विभाग पुराने नियमो को बदल कर नियमो में संशोधन भी करे।जब भी अफीम नीति बने उस समय अफीम उत्पादक किसानों को भी उसमें सम्मिलित किया जाय ताकि वह अनुभव के आधार पर भौगोलिक स्थिति के साथ अफीम उत्पादक किसानों का पक्ष रख सके।सीपीएस पद्धति को बंद कर सभी किसानों को एक समान 10 आरी के पट्टे चीरा लगाकर अफीम निकालने के लाइसेंस जारी किए जाए।

इस मौके पर मीडिया से चर्चा करते हुवे कांग्रेस नेता परशुराम सिसौदिया ने कहा कि क्षेत्र से चुनाव जीत कर गए मध्यप्रदेश सरकार के वित्तमंत्री जगदीश जी देवड़ा वीडियो कॉल पर हुई त्रासदी को देख कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर रहे है उनके पास क्षेत्र में आने का समय नही है।वित्तमंत्री सीतारमन से किसान हित में मांग की है कि अफीम उत्पादक किसानों को राहत प्रदान की जाय।

इस मौके पर पुर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल,जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश रातड़िया, प्रदेश कांग्रेस के सचिव सोमिल नाहटा,जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मंजीत सिंह टुटेजा, सह सचिव मुकेश निडर, ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा सहित कई कांग्रेस नेता और किसान उपस्थित रहें।

============

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}