प्रस्फुटन समितियां कर रही है गांव का सर्वांगीण विकास- श्रीमती पूजा ठाकुर

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के सेक्टर बैठक का हुआ आयोजन
आगर मालवा। मुख्यमंत्री महोदय के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां ग्रामीण क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में चाहे नेत्र शिविर हो स्वास्थ्य शिविर हो सामूहिक श्रमदान हो या स्वैच्छिकता स्वालंबन की बात हो हर क्षेत्र में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है उक्त उद्गार केसरिया हिंदू वाहिनी सनातन कल्याण समिति के महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा ठाकुर ने त्रैमासिक समीक्षा बैठक के दौरान प्रस्फुटन समितियां के पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कही।मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री देवेंद्र शर्मा ने कहा कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक तक पहुंचे शासन एवं जनता के बीच में प्रस्फुटन समितियां समन्वय का कार्य करें नवांकुर सेक्टर की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारी ने सामूहिक ता स्वालंबन से विभिन्न शासकीय विभाग एवं सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय निकायों के सहयोग से गांव में आयोजित की गई त्रैमासिक गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी।
बैठक में भंवर सिंह तनोडिया लापा खेड़ी से पप्पू दास बैरागी गोपाल सिंह हडाई से राधेश्याम बगड़ावत मुकेश सूर्यवंशी रामपुर भंडवास से गिरधारी लाल मालवीय राधेश्याम रणायरा राठौर से विष्णु प्रसाद शर्मा गुदी खुर्द से लाखन सिंह चौहान प्रदीप सिंह आदि सेक्टर की समिति के अध्यक्ष सचिव ने ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा त्रैमासिक कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का संचालन दिनेश तिवारी एवं आभार प्रदर्शन शिवनारायण आर्य ने किया।



