मंदसौर जिलासीतामऊ

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में 90 वां शिव जयंती महोत्सव मनाया

यह पर्व एक आध्यात्मिक उत्सव है जो अंधकार से प्रकाश और अशुद्धि से पवित्रता कि ले जाता है -बीके कृष्णा दीदी 

सीतामऊ।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सीतामऊ में 05 फरवरी गुरुवार को 90 वां शिव जयंती महोत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी कृष्णा दीदी ने कहा कि परमपिता परमात्मा के अवतरण का पर्व है। यह एक आध्यात्मिक उत्सव है जो अंधकार से प्रकाश और अशुद्धि से पवित्रता की ओर ले जाने का प्रतीक है, जहां ईश्वर निराकार रूप में ब्रह्मा बाबा के माध्यम से रूहानी ज्ञान और राजयोग सिखाते हैं। इसे केवल एक रात का त्योहार न मानकर, यह आत्माओं को परमात्मा से जोड़कर उन्हें ‘नर से नारायण’ बनाने की प्रक्रिया का समय माना जाता है।

वर्तमान में देश दुनिया में तेजी से बदल रहे घटनाक्रम, मानवीय प्रवृत्तियां, भौगोलिक वातावरण सब बदलाव का इशारा कर रही है। हर चीज इतनी अति में जा रही है जिनका वर्णन शास्त्रों तक में नहीं है। यह सब परिस्थितियां इशारा कर रही है कि परमात्मा के अवतरण का यही उचित समय है।आत्मा को परमात्मा से मिलाने में ब्रह्माकुमारियों की शांति दूत बनकर जन-जन को जगा रही है।

महोत्सव पर ध्वजारोहण कर शिव के ध्वज के नीचे सभी को नकारात्मक विचारों, दुर्गुणों व बुराइयों से दूर रहने और सभी के प्रति शुभ भावना एवं शुभकामना रखने का संकल्प कराया गया।

इस अवसर पर बीके प्रिती दीदी, गौरव जैन, मोहनलाल भोई, अनिल ओस्तवाल, गोपाल सिलावट जगदीश भाई नाटाराम पंडित राजु शर्मा दलावदा, सहित महिला पुरुष उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}