मंदसौरमंदसौर जिला

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए मंदसौर में जन जागरूकता रैली का आयोजन

70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों और शेष पात्र परिवारों से कार्ड बनवाने की अपील

मंदसौर। जिले में शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के उद्देश्य से मजदूर कल्याण समिति एवं जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एक जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

जिला चिकित्सालय से प्रारंभ हुई इस रैली को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोविंद सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।जागरूकता रैली जिला चिकित्सालय से शुरू होकर शहर के प्रमुख गांधी चौराहे सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः जिला चिकित्सालय परिसर में संपन्न हुई। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य विभाग के अमले ने नारों और तख्तियों के माध्यम से आमजन को आयुष्मान योजना के लाभ बताए। विशेष रूप से 70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों और सभी वर्गों के उन पात्र लोगों को जागरूक किया गया, जिनके कार्ड अभी तक नहीं बन पाए हैं।

रैली के शुभारंभ पर डॉ. गोविंद सिंह चौहान व मजदूर कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष करणसिंह परिहार ने सबसे अपील की कि आयुष्मान कार्ड सरकार की एक अत्यंत लाभकारी योजना है, जो गंभीर बीमारियों के उपचार में संबल प्रदान करती है। उन्होंने जिले के समस्त नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने नजदीकी केंद्रों पर जाकर शेष बचे हुए आयुष्मान कार्ड जल्द से जल्द बनवाएं ताकि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सुगमता से मिल सके।इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. बी.एल. रावत, डॉ. आर.के. द्विवेदी, डॉ. एम.एल. कश्यप एवं नर्सिंग स्टाफ, मजदूर कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष करण सिंह परिहार आदि उपस्थित रहे।

==================

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}