मध्यप्रदेशरतलाम

समाचार मध्यप्रदेश रतलाम 06 फरवरी 2026 शुक्रवार

वर्ष 2026 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित

मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव द्वारा 5 मार्च गुरूवार को भाईदूज (होलिका दहन के पश्चात्), 19 अक्टूबर सोमवार को महानवमी एवं 11 नवंबर बुधवार को भाईदूज (दीपावली के पश्चात्) पर्व पर सम्पूर्ण जिले में वर्ष 2026 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किए गए।

==============

अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में तथा सहायक आबकारी आयुक्त डॉ शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मनोहर खरे के नेतृत्व में, अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान  के तहत आज 4 फरवरी को  वृत्त सैलाना’  प्रभारी अधिकारी  श्री चेतन वैद द्वारा वृत क्षेत्र के रानीसिंग थाना रावटी मे रानीसिंग रावटी मार्ग पर दिनेश  पिता प्रभु झोडिया को अवैध रूप से बिना नंबर की बोलेरो चार पहिया वाहन से परिवहन करते हुए  07 पेटी विदेशी मदिरा बियर एवं 01 पेटी देशी मदिरा इस प्रकार कुल 93 बल्क लीटर अवैध मदिरा ज़ब्त कर आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। इस प्रकार कुल जब्त मदिरा एवं वाहन कीमत ’521000/-’ रुपए आंकी गईं। उक्त कार्यवाही मे आबकारी उप निरीक्षक श्रीमती मीनाक्षी गुप्ता, आरक्षक रामचरण पंवार, बन सिंह अहरे, सैनिक नरेंद्र सिंह भाटी, चेतराम का योगदान रहा।

=======

’सहकारी क्षेत्र में डिजिटल क्रांति अंतर्गत रतलाम जिले की समस्त प्राथमिककृषि साख सहकारी संस्थाऐं हुई कम्प्युटराईज्ड’

भारत सरकार सहकारिता मंत्रालय की महत्वाकांक्षी ‘‘सहकार से समृद्धि’’ योजना अंतर्गत भारत की सभी प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं को कम्प्युटराईज्ड किया जाकर ऑनलाईन मोड में कार्य करवाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रतलाम से संबद्ध समस्त 103 प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाऐं कम्प्युटराईज्ड होकर ऑनलाईन मोड में कार्य करने लगी है। बैंक एवं संस्थाओं के कर्मचारियों द्वारा 10 चरणों में क्रमबद्ध तरीके से कार्य कर अपने सतत् प्रयासों से यह उपलब्धि प्राप्त की गई है।

पैक्स कम्प्युटराईजेशन से ऑनलाईन मोड में कार्य प्रारंभ करने पर सहकारी क्षेत्र से जुड़े लाखो किसानों को नगद राशि, खाद, बीज, दवाईयों का त्वरित वितरण किया जा सकेगा। किसानों द्वारा लिये गये ऋण की जानकारी तुरंत एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होगी। सहकारी समितियों के लेखो में शुद्धता एवं पारदर्शिता आयेगी। सहकारी संस्थाओं की क्षमता, दक्षता और प्रभावशीलता बढ़ेगी।पैक्स कम्प्युटराईजेशन से समितियां अपने व्यवसाय में विविधिकरण कर जैसे जनऔषधी केन्द्र, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, धर्म-कांटा, कृषि उत्पादों का प्रसंसकरण/मार्केटिंग जैसे बहुआयामी व्यापार कर लाभ अर्जन कर सकेगी। शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में सुगमता आयेगी इससे ग्रामीण समुदायों का विकास होगा और समावेशी आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में उपायुक्त सहकारिता श्री एन.एस.भाटी, तत्कालीन बैंक महाप्रबंधक श्री आलोक जैन, बैंक महाप्रबंधक श्री कृतज्ञ गुप्ता, प्रबंधक (प्रशासन) सुश्री आंचल श्रोत्रिय, मास्टर ट्रेनर श्री अरविन्द वत्स, श्री दीपक शेलके, सभी शाखा प्रबंधक, समिति प्रबध्ांक, सहायक समिति प्रबंधक एवं समस्त संस्थाओं के कम्प्युटर ऑपरेटरों के संयुक्त प्रयासो से यह उपलब्धि प्राप्त हुई है।

=========

कैंसर दिवस पर स्कूलों में जागरूकता का दिलवाया संकल्प

विश्व कैंसर दिवस पर मध्यप्रदेश कैंसर नियंत्रण सोसायटी की रतलाम इकाई ने स्कूलों और संजीवनी क्लिनिक पर पहुंच कर कैंसर की रोकथाम के लिए जागरूकता का संकल्प दिलवाया और तम्बाकू पाउच से कैंसर के खतरों के पोस्टर बंटवाए। सोसायटी के आजीवन सदस्य श्री अशोक अग्रवाल की पहल पर कैंसर  पीड़ितों की सहायता में अग्रणी साहित्यकार डॉ प्रदीपसिंह राव ने शा.सीएम  राइज सांदीपनी उ.मा. विद्यालय और विनोबा माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को संकल्प दिलवाया कि ,“समाज में  फैल रही इस विकृति की रोकथाम के लिए आजीवन जागरूक रहेंगे।“ संस्था के उप प्राचार्य श्री गजेन्द्रसिंह राठौर, एच एम श्री कपिल मिश्र एवं कविता वर्मा ने कैंसर नियंत्रण के कैलेंडर, पोस्टर और पुस्तकें भेंट की। डॉ राव ने कहा कि विगत वर्ष 2025तक प्रदेश में एक लाख से अधिक कैंसर पीड़ित मरीज बढ़ चुके हैं। जिनमें 43 हजार से अधिक पुरुष और 43400 से अधिक महिलाएं पीड़ित हैं। मध्य प्रदेश में लगभग प्रतिवर्ष 4946 कैंसर रोगी बढ़ रहे हैं, जो एशिया में दूसरे नंबर पर है। इसलिए स्कूलों में बहुत अधिक सतर्कता रखनी होगी। तेजी से बढ़ रही इस बीमारी का कारण जागरूकता का अभाव है। पूरे समाज को युद्ध स्तर पर तम्बाकू, गुटका पाउच, सिगरेट बीडी के बढ़ते इस्तेमाल को रोकने के प्रयास करने होंगे। श्री अशोक अग्रवाल और डॉ प्रदीपसिंह राव इस दिशा में एक राष्ट्र स्तरीय स्मारिका(,मार्ग दर्शिका)शीघ्र प्रकाशित करेगें।

===========

कृषि रथ द्वारा भ्रमण कर, ग्राम पंचायतों में किसानों को कृषि की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी गई

उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास श्रीमती नीलम सिंह चौहान ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 11 जनवरी से 11 फरवरी तक जिले मे कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत कृषि रथ का संचालन किया जा रहा है। जिसमें कृषि एवं संबद्ध विषयों जैसे उद्यानिकी, पशुपालन, आत्मा, मत्स्य पालन आदि पर किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के मध्य सीधा संपर्क कायम कर नवीन एवं वैज्ञानिकी तकनीकी सुधार की जानकारी कृषकों को दी जा रही। आज 04 फरवरी को विकासखंड आलोट के पंथ पिपलौदा, खेता खेड़ी, चापला खेड़ी, मंडावल विकासखंड बजाना के भगासेलोद का टापरा, घटालिया, मरगुल विकासखंड पिपलोदा के पिंगराला, जड़वासा, माननखेडा विकासखंड सैलाना के दौलतपुरा, बरडा विकासखंड रतलाम के भरोडा बडोदा, मेवासा, काण्डरवास विकासखंड जावरा के बिनोली, आलामपुर ठिकरिया, बडवा  में कृषि रथ द्वारा भ्रमण कर जैविक खेती एवं प्राकृतिक कृषि क्षेत्रों का विस्तार, पराली न जलाने, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, एकीकृत पोषक तत्व, कीट एवं रोग प्रबंधन, कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपाय, फसल विविधीकरण को बढावा देना, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, ई विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था, के संबंध में कृषकों को  जानकारी  दी गई।

05 फरवरी को विकासखंड आलोट के किट खेड़ी, लसुड़िया सूरजमल, कोठड़ी कारवा,  ताज खेड़ा  विकासखंड बाजना के देवला, सिंगत, जाबड़  विकासखंड सैलाना के डूंगरापुंजा, केल्दा विकासखंड रतलाम के कुंवाझागर, कलमोडा, आलनिया विकासखंड जावरा के सिंदूरकिया, खोजनखेड़ा, लसुड़िया जंगली  में रथ भ्रमण करेगा। किसान भाई इन पंचायतों में सम्मिलित होकर उक्त योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।

=========

सीएमएचओ ने शहरी स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे ने मंगलवार को रतलाम शहरी क्षेत्र के टीआईटी रोड, हाकिम वाड़ा स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। यहां पहुंचकर उन्होंने आमजन को दी जा रही स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाओं की मॉनिटरिंग की। स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वृद्ध जनों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र पर हब एंड स्पोक के माध्यम से मरीजों की लेबोरेटरी जांच सुविधा का भी निरीक्षण किया और सभी मरीजों को उनकी पैथोलॉजी रिपोर्ट ऑनलाइन भेजने के निर्देश दिए। शहरी क्षेत्र में सभी गर्भवती महिलाओं का पंजीयन अनमोल एप में करने तथा हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को आवश्यक मैनेजमेंट करने की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कर्मचारियों/स्वास्थ्य सेवकों द्वारा किए जा रहे कार्य प्रतिवेदन का भी अवलोकन किया और सुधारात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए। डॉ संध्या बेलसरे ने कहा कि शहर में मातृ मृत्यु होने अथवा शिशु मृत्यु होने की स्थिति में इसकी सूचना तत्काल जिला मुख्यालय पर दी जाए ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके। निरीक्षण के समय शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रबंधक एपिडेमियोलॉजीस्ट डॉ गौरव बोरीवाल, सब इंजीनियर श्रीमती कामिनी देवड़ा , एलडीसी एम आई एस श्री नरेंद्र कछावा  उपस्थित थे।

==============

विश्व कैंसर दिवस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धराड़ में कार्यक्रम आयोजित बिलपांक में विश्व कैंसर रोग दिवस पर स्क्रीनिंग की गई

 

आज 4 फरवरी विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर रतलाम जिले के विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण ,आवश्यक जांच ,उपचार एवं जन जागरूकता संबंधी गतिविधियां आयोजित की गई। रतलाम जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धराड़ पर बुधवार को सुबह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे ने पहुंचकर सीएचएमओ ने, प्रसव पश्चात कक्ष में प्रसूता माताओं से चर्चा की और उन्हें शिशु जन्म के बाद मां का पहला गाढ़ा दूध पिलाने , छह माह तक केवल स्तनपान कराने , 6 माह बाद पूरक पोषण आहार प्रारंभ करने तथा 2 वर्ष की आयु तक अथवा बच्चा जब तक चाहे स्तनपान जारी रखने के संबंध में परामर्श प्रदान किया। उन्होंने शिशु के जन्म के बाद प्रसूता माता को डिस्चार्ज होने से पहले जन्म पंजीयन प्रमाण पत्र आवश्यक रूप से प्रदान करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ सत्येंद्र राजावत द्वारा विभिन्न मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया, साथ ही विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर लोगों से तंबाकू एवं तंबाकू युक्त उत्पाद छोड़ने की अपील की तथा उन्हें परामर्श प्रदान किया। सीएमएचओ ने वहां उपस्थित आशा कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में सभी गर्भवती महिलाओं को आवश्यक सेवाएं प्रदान करने तथा सभी बच्चों का टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। डॉ संध्या बेलसरे ने कहा कि आशा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की सूची तैयार करके उनके घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनवाकर प्रदान करें। इस कार्य में कोई कठिनाई होने पर क्षेत्र के पंचायत सचिव से आवश्यक सहयोग प्राप्त करें तथा सभी वृद्ध जनों को आयुष्मान कार्ड प्रदान करें।

 बिलपांक में विश्व कैंसर रोग दिवस पर स्क्रीनिंग की गई 

आयुष्मान आरोग्य मंदिर बिलपांक में भी विश्व कैंसर रोग दिवस पर नर्सिंग ऑफिसर सुशीला गामड़, एएनएम समता पंचाल की उपस्थिति में ओरल ,सर्वाइकल ,ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग की गई। जांच की एंट्री एनसीडी पोर्टल के माध्यम से की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}