नीमचमध्यप्रदेश

राष्ट्रीय तम्बोली समाज की धर्मशाला भूमिपूजन समारोह में नीमच के माणक मोदी समाज रत्न से सम्मानित

राष्ट्रीय तम्बोली समाज की धर्मशाला भूमिपूजन समारोह में नीमच के माणक मोदी समाज रत्न से सम्मानित

नीमच। पवित्र तीर्थ नगरी औंकारेश्वर में संयुक्त तम्बोली समाज धर्मशाला का शनिवार को भूमिपूजन मुख्य अतिथि सकल तम्बोली समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश लख्खुलाल चौरसिया व 108 महामण्डलेश्वर श्री सच्चिदानंदजी महाराज, अन्नपूर्णा आश्रम औंकारेश्वर के सानिध्य में भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। उज्जैन डीएसपी राकेश मोदी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
गरिमामय कार्यक्रम में दिव्यांग सेवा के क्षेत्र में कार्य करने एवं समाज की उल्लेखनीय सेवाओं के लिए नीमच जिले के रामपुरा नवजीवन संस्था के अध्यक्ष वरिश्ठ समाजसेवी माणक मोदी को वरिष्ठ समाज सदस्यों द्वारा समाज रत्न से सम्मानित किया गया। कुकडेश्वर से प्यारचंद चंदेल, महेश मोनु मोदी व टीम, डालूराम तोडावाल, ओमप्रकाश भानपिया, जगदीश मणिराम भानपिया, प्रहलाद बैरा को भी समाज रत्न से सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष संतोश कपूरचंद कुमरावत खण्डवा व राष्ट्रीय सचिव धीरेन्द्र घनश्याम पटेल, इन्दौर हाईकोर्ट एडवोकेट ने श्रीमती पार्वती माणक मोदी नीमच के कार्यों की विशेष सराहना की और राष्ट्र और प्रांत में हरसंभव सेवा कार्य को बढाने और सहयोग करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर विशेष अतिथि चेयरमेन पाठ्यपुस्तक स्थाई समिति राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल भागीरथ कुमरावत, महिला अध्यक्ष बारी संघ महाराष्ट्र जलगांव मंगला ताई, अ.भा.तम्बोली समाज महासभा वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजयसिंह यदुवंशी, म.प्र.अध्यक्ष संतोष कपूरजी कुमरावत, खण्डवा, संयुक्त तम्बोली समाज राष्ट्रीय सचिव विरेन्द्र घनश्याम पटेल, सकल तम्बोली समाज राष्ट्रीय सहसचिव सुमन चौरसिया, राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी पदाधिकारियों सहित मुम्बई, जलगांव, बडवाह, सनावद, इन्दौर, भोपाल, टाण्डा बरूर, सिमरोल, बालगढ, भानपुरा, रामपुरा, आलोट, जावरा, कोटा, खरगोन, सिवनी मालवा, हरदा, खण्डवा, मण्डलेश्वर, कुकडेश्वर, नीमच, पडदा, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन से बडी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}