रतलामआलोट

आलोट नगर परिषद सफाई कर्मचारी को नहीं मिल रहा 3 माह से वेतन 

भूखें मरने के लाले चूंगी का बहाना बनाकर समय पर नहीं दिया जा रहा है वेतन…?

✍️ राजेन्द्र देवड़ा

आलोट। नगर परिषद सफाई कर्मचारी को मिलने वाले हक तथा समय पर वेतन नहीं मिलने से खाने के लाले चंगी का पैसा कटने के बाद भी चंगी का बहाना कर समय पर वेतन नहीं दिया जाता है

आलोट मुख्य नगर परिषद अधिकारी एवं अध्यक्ष के द्वारा परिषद के लेटर पैड पर 5 माह में कर्मचारियों की समस्त समस्याओं का समाधान लिखित आश्वासन के बावजूद आज तक समस्याएं हल नहीं कर पाई नगर परिषद के दिए गए आश्वासन के अनुसार अभी 5 वा माह चालू हो चुका है कर्मचारियों का तीसरा माह चालू होने के बावजूद अब तक वेतन नहीं मिल है। कर्मचारियों की वेतन संबधी मांगों को लेकर नगर परिषद संगठन एवं कर्मचारी रणनीति बना रहे हैं।कर्मचारी कभी सीएमओ से लेकर अध्यक्ष के निवास पर जाकर निवेदन कर रहे हैं। कर्मचारियों ने बताया कि नगर परिषद सीएमओ एवं अध्यक्ष के द्वारा संतोष प्रद जवाब नहीं मिल रहा है। कर्मचारी संगठन के जिला महामंत्री कमलेश उमरवाल व नगर अध्यक्ष मुकेश डुलगज ने बताया कि कर्मचारी के परिवारो की हालात दिनों दिन खराब होती जा रही है।कर्मचारी भी असमंजस में है कि आखिर निर्णय क्या लिया जाए कर्मचारियों द्वारा जब भी वेतन की मांग की जाती है तो कहा जाता है परिषद में पैसा नहीं है आएगा तो देंगे अगर कार्य नहीं करना है तो काम से बंद हो जाओ जब कर्मचारी कई वर्षों से परिषद को अपनी सेवाएं दे रहे हैं.. ऐसे में ऐसा जवाब मिलना ठीक नहीं है। शासन द्वारा मिलने वाली कर्मचारियों के चुंगी का पैसा आखिर जाता कहां है। कर्मचारी संगठन जिला महामंत्री कमलेश उमराव ने कहा कि अगर परिषद ने पूर्व में गलतियां की है तो इसमें इन छोटे कर्मचारियों का क्या दोष है अगर ऐसे ही चुंगी का पैसा काटा जाता है। और परिषद चुंगी का ही बहाना बनाकर वेतन नहीं देती है तो कर्मचारी परिवारों के सामने खाने के लाले पढ़ने वाले हैं।

वहीं सुरक्षा व सफाई सामग्री नहीं होने के कारण भी कर्मचारियों को काम करने में परेशानी हो रही है..जब भी सामग्री की मांग की जाती है तो केवल झाड़ू पकड़ा दी जाती है..कर्मचारी ऐसे ठंडे मावठे व बारिश में भी बिना रेन कोट स्वेटर के कार्य करने को मजबूर है कमलेश उमरवाल ने बताया कि अभी कुछ दिन पूर्व 8 जनवरी 2026 को ज्यादा ठंड होने के कारण हमारे सफाई कर्मचारी बाबूलाल कल्याणे की अपने हल्के में सफाई कार्य के दौरान मौत हो गई थी।

ऐसे में कर्मचारी संगठन के नेता कमलेश उमरवाल का कहना हैं कि जब अध्यक्ष विधायक,सांसद,राज्य व केंद्र तक भाजपा सरकार हैं तो स्वच्छता मित्रो की ऐसी हालत क्यों हो रही है….? उनके साथ ऐसा रवैया ठीक नहीं है संगठन की और से मेरे द्वारा बार-बार निवेदन करने के बाद भी समय पर वेतन व अन्य सामग्री नहीं मिलने से सफाई कर्मचारी नाराज है , परिषद के ऐसे रवैया से नाराज होकर राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा ट्रेड यूनियन संगठन के पदाधिकारी ,कर्मचारियों से चर्चा कर आगे की रणनीति तैयार कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}