घसोई हाई स्कूल में पूर्व शिक्षक शकील अहमद खान ने दिया छात्रों को लक्ष्य निर्धारण का संदेश

घसोई हाई स्कूल में पूर्व शिक्षक शकील अहमद खान ने दिया छात्रों को लक्ष्य निर्धारण का संदेश
सुवासरा। तहसील क्षेत्र ग्राम पंचायत घसोई स्थित शासकीय हाई स्कूल रसोई में पूर्व सेवानिवृत्त शिक्षक शकील अहमद खान रुणीजा द्वारा कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान किया गया। अपने उद्बोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर जीवन में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। श्री खान ने कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी का एक स्पष्ट लक्ष्य होना चाहिए, जिससे वे आगे चलकर आईपीएस, रेलवे, सॉफ्टवेयर इंजीनियर सहित अन्य उच्च पदों पर पहुँच सकें। उन्होंने विद्यार्थियों से अच्छी पढ़ाई कर अपने माता-पिता, गांव एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने तथा देश सेवा में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर समाजसेवी एवं अधिमान्य एकता कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष पंकज बैरागी, प्राचार्य रामचंद्र बोरना सहित समस्त स्टाफ गण उपस्थित रहे।



