दलौदा में तहसील स्तरीय संत रविदास जन्मोत्सव हर्ष के साथ मनाया गया

दलौदा में तहसील स्तरीय संत रविदास जन्मोत्सव हर्ष के साथ मनाया गया

राजकुमार जैनदलौदा।नगर में 649 वीं जन्म जयंती भव्य मनाई गई जहां महाराणा प्रताप रिसोर्ट से चल समारोह शुरू हुआ नगर के मुख्य मार्गो से होता हुआ निकला जुलूस का कई सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक दलों ने स्वागत किया चल समारोह पुन: सभा स्थल पर पहुंचा जहां संत रविदास जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा, किसान नेता श्री श्यामलाल जोगचंद,बहुजन विचारक यशवंत बसेर, ब्लॉक अध्यक्ष मल्हारगढ़ विजेश मालेचा,समता मूलक समाज संघर्ष समिति जिला अध्यक्ष फसी चौहान, एडवोकेट ईश्वर लाल मकवाना, वरिष्ठ नेता मदनलाल वर्मा, एडवोकेट गणपत तेनिवार, वरिष्ठ नेता शंकरलाल चौहान, जिला मेघवाल समाज कार्यवाहक अध्यक्ष सुंदर बड़गोत, रामेश्वर राठौड़ जनपद सदस्य मल्हारगढ़, गुरफान लाला, भगीरथ मालवीय सरपंच, बालेश्वर पाटीदार सरपंच झांकेड़ा, जयस जिला अध्यक्ष पवन मीणा, भीम आर्मी राकेश सूर्यवंशी की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। समिति अध्यक्ष उमेश सूर्यवंशी उपाध्यक्ष रामचंद डांगी, सचिव डॉ बद्रीलाल रायकवार, लक्ष्मीकांत हटीला, किशोर सूर्यवंशी, अंबालाल डांगी, भगवती लाल, गोपाल कृष्ण सूर्यवंशी, कुंदन सूर्यवंशी, आत्माराम बामनिया अशोक परिहार सहित कई पदाधिकारियों ने स्वागत अभिनंदन किया सभी अतिथि वक्ताओं ने संत रविदास जी के बताए उनके रास्ते पर चलने और मानवता के साथ समतामूलक समाज निर्माण बनाने की बात कही।
रविदास जी ने अपने दौर में ऊंच नीच अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ अपनी रचनाओं से समाज कल्याण की पर जोर देते रहे हैं।
मंच संचालन शांतिलाल पोकरवाल ने किया आभार डॉ बद्रीलाल रायकवार ने व्यक्त किया।



