नीमचमध्यप्रदेश
नीमच जिले में ठेकेदार की लापरवाही: पुल का निर्माण नहीं, राहगीरों को परेशानी

*नीमच*
नीमच जिले के ग्राम नेवड में ठेकेदार की लापरवाही के चलते 15-20 दिन पहले बनी हुई पुल को खोद दिया गया है, लेकिन अभी तक निर्माण नहीं हुआ है। इससे राहगीरों को आवागमन में बाधा और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति उनकी सुध लेने नहीं आ रहा है, जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है । संबंधित अधिकारियों को चेताया गया है कि वे जल्द से जल्द पुल का निर्माण कराएं और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करें ।
जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया गया है और उनसे अनुरोध किया गया है कि वे इस मामले में तुरंत कार्रवाई करें और राहगीरों को राहत प्रदान करें



