सतना में बेशर्मी की हद, मंदिर में अश्लील कृत्य का वीडियो वायरल, अज्ञात प्रेमी युगल पर एफआईआर

सतना में बेशर्मी की हद, मंदिर में अश्लील कृत्य का वीडियो वायरल, अज्ञात प्रेमी युगल पर एफआईआर
सतना। सतना जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं आस्था के केंद्र रामवन परिसर में अज्ञात जोड़े द्वारा की गई अश्लील हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार को वायरल होने के बाद धर्म संगठनों के प्रतिनिधियों समेत आस-पास के क्षेत्र में रहने वाले सभी स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश रहा। लोगों ने इसे धार्मिक स्थल की पवित्रता से खिलवाड़ बताते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दरअसल सोमवार को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक युवक-युवती प्रेमी युगल मंदिर प्रांगण स्थल व भगवान की मूर्ति के पीछे अपनी प्रियषी के साथ अश्लील व आपत्तीजनक हरकत हुआ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ, जिसके बाद मामला सार्वजनिक हुआ और प्रशासन तक पहुंचा। घटना को लेकर रामवन मंदिर के पुजारी अंश शर्मा (पिता रामायण शर्मा, उम्र 19 वर्ष, निवासी धनखेर, हाल मुकाम रामवन मंदिर परिसर) ने रामपुर बाघेलान थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात जोड़े के विरुद्ध अपराध क्रमांक 137/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 298 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों युगल जोड़ों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों ने ऐसे कृत्य को समाज और धार्मिक भावनाओं पर आघात बताते हुए दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।
संगठनों के प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द ऐसे जोडों को पकड़े व ऐसी नजीर पेश करें कि कोई प्रेमी भगवान व मंदिीर परिसरों में ऐसे कृत्य करने से बचें। साथ ही सभी घाटना के बाद रामवन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसे लेकर प्रशासन से सख्त कदम उठाने की अपेक्षा की जा रही है।
========



