नीमचमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश नीमच 04 फरवरी 2026 बुधवार

/////////////////////////////////////////////

वृद्धजनों के लिए डिजिटल एवं वित्‍तीय साक्षरता शिविर 5 फरवरी को

नीमच 3 फरवरी 2026, भारतीय रेडक्रास सोसायटी नीमच द्वारा 5 फरवरी को प्रात:11.30 बजे रेडक्रास कार्यालय परिसर नीमच में वृद्धजनों के लिए डिजिटल एवं वित्‍तीय शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में विशेषज्ञों द्वारा वरिष्‍ठजनों को डिजिटल एवं वित्‍तीय साक्षरता के संबंध में जानकारी दी जावेगी। जिले के सभी वरिष्‍ठ जनों से उक्‍त शिविर में उपस्थित होकर लाभ उठाने का आगृह किया गया है।

==========

ग्राम चचोर में आज कलस्‍टर स्‍तरीय शिविर

नीमच 03 फरवरी 2026, संकल्‍प से समाधान अभियान के तहत कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में आज 4 फरवरी 2026 को प्रात: 11 बजे से मनासा विकासखण्‍ड के ग्राम चचोर के शा.हायर सेकेण्‍ड्री स्‍कूल परिसर में कलस्‍टर स्‍तरीय शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में विभिन्‍न विभागों की 106 सेवाओं को प्रदान करने के लिए ग्रामीणों के आवेदन प्राप्‍त कर उनका शिविर में ही निराकरण किया जावेगा। एसडीएम सुश्री किरण आंजना ने क्षेत्र के ग्रामीणों से इस शिविर का लाभ उठाने का आगृह किया है। शिविर में विभिन्‍न विभागों के जिला स्‍तरीय अधिकारी एवं विकासखण्‍ड स्‍तरीय अधिकारी ग्रामीणों के आवेदन प्राप्‍त कर उनका निराकरण करेंगे।

============

ग्राम चचोर में आज कलस्‍टर स्‍तरीय शिविर

नीमच 03 फरवरी 2026, संकल्‍प से समाधान अभियान के तहत कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में आज 4 फरवरी 2026 को प्रात: 11 बजे से मनासा विकासखण्‍ड के ग्राम चचोर में कलस्‍टर स्‍तरीय शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में विभिन्‍न विभागों की 106 सेवाओं को प्रदान करने के लिए ग्रामीणों के आवेदन प्राप्‍त कर उनका शिविर में ही निराकरण किया जावेगा। एसडीएम सुश्री किरण आंजना ने क्षेत्र के ग्रामीणों से इस शिविर का लाभ उठाने का आगृह किया है। शिविर में विभिन्‍न विभागों के जिला स्‍तरीय अधिकारी एवं विकासखण्‍ड स्‍तरीय अधिकारी ग्रामीणों के आवेदन प्राप्‍त कर उनका निराकरण करेंगे।

=========

दो पीडित परिवारों को आठ लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत

नीमच 03 फरवरी 2026, अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व उपखण्‍ड मनासा द्वारा राजस्‍व पुस्‍तक परिपत्र भाग 6(4) के तहत दो पीडित परिवारों को पानी में डूबने से मृत्‍यु हो जाने पर 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत की गई है। एसडीएम मनासा सुश्री किरण आंजना द्वारा रामपुरा निवासी गोलू पिता नीरज रसानिया की पानी में डूबने से मृत्‍यु हो जाने पर मृतक के वारिस नीरज पिता गंगाराम को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत की गई है।

इसी तरह रामपुरा निवासी शेख समीर पिता शेख सलीम की पानी में डूबने से मृत्‍यु हो जाने पर मृतक की वारिस परबीन बी पति शेख सलीम को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्‍वीकृति की गई है। तहसीलदार रामपुरा द्वारा आर्थिक सहायता का प्रकरण तैयार कर, स्‍वीकृति के लिए एसडीएम मनासा को प्रस्‍तुत किया गया था।

===========

डी.एम.श्री चंद्रा द्वारा दो शस्‍त्र लायसेंस निरस्‍त

नीमच 03 फरवरी 2026, जिला दण्‍डाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा लोकशांति एवं जनसुरक्षा के मद्देनजर जावद तहसील के गांव रूपपुरा निवासी शस्‍त्र लायसेंसी श्री तखतसिह पिता देवराज जाट को प्रदत्‍त एक 12 बोर 2 नाल बंदूक का शस्‍त्र लायसेंस क्रमांक 3/1989 एवं आटा निवासी लायसेंसी बगदीराम पिता छगनलाल धाकड को प्रदत्‍त 12 बोर का शस्‍त्र लायसेंसी क्रमांक-3 एम.पी.एन.एम.एच. को तत्‍काल प्रभाव से निरस्‍त कर दिया गया हैं। पुलिस अधीक्षक नीमच द्वारा उक्‍त शस्‍त्र लायसेंस निरस्‍त करने की अनुशंसा की गई थी।

=============

संकल्‍प से समाधान अभियान के तहत 5 हजार से अधिक आवेदन निराकृत

शेष शतप्रतिशत आवेदनों का निराकरण सुनिश्‍चित करें-श्री चंद्रा

कलेक्‍टर ने की संकल्‍प से समाधान अभियान की प्रगति की समीक्षा

जिला अधिकारियों को दिए निर्देश

नीमच 03 फरवरी 2026, संकल्‍प से समाधान अभियान के तहत नीमच जिले में आयोजित शिविरों में विभिन्‍न विभागों की 106 सेवाओं को प्राप्‍त करने के लिए 7889 आवेदन प्राप्‍त हुए है। इनमें से 5286 आवेदनों की स्‍वीकृति‍, निराकरण किया जा चुका है। शेष 3503 आवेदन लंबित है। इन लंबित आवेदनों का सभी विभाग निराकरण सुनिश्चित कर, पोर्टल पर ऑनलाईन दर्ज करें। इस कार्य को प्राथमिकता दे। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जिला अधिकारियों की बैठक में संकल्‍प से समाधान अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, एडीएम श्री बी.एस. कलेश, सभी एसडीएम, डिप्‍टी कलेक्‍टर्स एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर ने मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी को आगामी दिनों में संकल्‍प से समाधान अभियान के तहत प्रत्‍येक तहसील में एक-एक नैत्र परीक्षण एवं उपचार शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्‍टर ने जिला शिक्षा केंद्र एवं शिक्षा विभाग को निर्देश दिए, कि वे बाउण्‍ड्रीवाल वाले सभी शाला परिसरों को चिंहित कर वहां मां की बगियां, किचन गार्डन एवं पोषण वाटिका लगवाने की व्‍यवस्‍था करें। समग्र ई-केवायसी सत्‍यापन कार्य की समीक्षा में बताया गया, कि जिले में 777689 हितग्राहियों के समग्र का ईकेवायसी सत्‍यापन किया जा चुका है। जो, कि 91.86 प्रतिशत है। शेष 68768 समग्र ई-केवायसी सत्‍यापन से शेष रहे है। कलेक्‍टर ने सभी नगरीय निकायों और जनपद सीईओ को शेष रहे समग्र ईकेवायसी के सत्‍यापन का कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिए है।

पी.एम.स्‍वनिधि योजना तहत 2769 हितग्राही लाभांवित

बैठक में पी.एम.स्‍वनिधि योजना की प्रगति की समीक्षा में बताया गया, कि इस योजना के तहत अब तक 5652 हितग्राहियों के प्रकरण तैयार कर, बैंकों को प्रस्‍तुत किए गए है। इनमें से 3325 प्रकरण स्‍वीकृत हो गये है और 2769 प्रकरणों में हितलाभ वितरण किया जा चुका है। गत एक सप्‍ताह में 331 हितग्राहियों को लाभांवित किया गया है। सभी सीएमओ को पी.एम.स्‍वनिधि के शतप्रतिशत लक्ष्‍य अनुरूप प्रकरणों में स्‍वीकृति एवं ऋण वितरण करवाने के निर्देश दिए।

===========

कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में जिला पशु कल्‍याण तथा जिला पशु क्रुरता निवारण समिति की बैठक सम्‍पन्‍न

नीमच 3 फरवरी 2026, कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्‍यक्षता में सोमवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जिला पशु कल्‍याण समिति तथा जिला पशु क्रुरता निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिह सिसोदिया, उप संचालक पशुपालन डॉ.राजेश पाटीदार एवं सीएमओ श्रीमती दुर्गा बामनिया एवं अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

पशु कल्‍याण समिति की बैठक में जिला पशु चिकित्‍सालय पोली क्लिनिक नीमच में छोटे पशुओं के उपचार एवं शेड निर्माण के लिए 1.42 लाख रूपये, बडे पशुओं के लिए कास्टिंग यार्ड निर्माण के लिए 35 हजार रूपये, बडे पशुओं के लिए निर्मित शेड एवं फर्श सुदृढीकरण के लिए 15 हजार इस तरह कुल 1.92 लाख रूपये की राशि स्‍वीकृति का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही उप संचालक पशुपालन के प्रस्‍ताव पर पशु उपचार के कार्य में उपयोग आने वाले उपकरणों के लिए 3.30 लाख रूपये स्‍वीकृत करने का निर्णय भी लिया गया।

बैठक में उप संचालक पशुपालन के प्रस्‍ताव पर बडे पशुओं की मायनर सर्जरी का शुल्‍क 20 से बढाकर 50 रूपये करने, पोस्‍टमार्डम शुल्‍क 150 रूपये करने, छोटे पशुओं का बधियाकरण शुल्‍क 20 रूपये एवं बडे पशुओं का बधियाकरण शुल्‍क 30 रूपये करने का निर्णय भी लिया गया। पशु स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण का शुल्‍क 100 रूपये करने, प्‍लास्‍टर का शुल्‍क 50 से 100 रूपये करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में जिला पशु कल्‍याण समिति के वर्ष 2025-26 के आय व्‍यय का अनुमोदन भी किया गया।

जिला पशु क्रुरता निवारण समिति की बैठक में निराश्रित असहाय पशुओं को राहत पहुचाने पर विशेष ध्‍यान देने के निर्देश दिए गये। बैठक में बताया गया न.पा.नीमच द्वारा निराश्रित गोवंश को शहर से विस्‍थापित करने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इन्‍हें नजदीक की गौशालाओं में विस्‍थापित किया गया है। जिले की पंजीकृत गोशालाओं में गौ समाधि खाद निर्माण का कार्य जारी है। जिले की निजी गौशालाओं के गौवंश को गौशालाओं से वापस लेने पर शुल्‍क 1000 रूपये से बढाकर 2500 प्रति पशु करने का निर्णय भी लिया गया।

मुख्‍य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया ने बताया, कि एक फरवरी से 3 मई 2026 तक 593 निराश्रित श्‍वानों की नसबंदी का कार्य किया गया है। साथ ही 90 श्‍वानों में एंटीरेबीज टीकाकरण करवाया गया है। कलेक्‍टर ने श्‍वानों के टीकाकरण कार्य में तेजी लाने और निराश्रित श्‍वानों, अग्रेसिव श्‍वानों को न.पा.के शेल्‍डर होम में पहुचाने तथा शेल्‍डर होम में सभी आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाए सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

=============

जनसुनवाई में कलेक्‍टर ने प्रदान की दिव्‍यांग शांतिबाई को नि:शुल्‍क ट्राईसिकल

कलेक्‍टर ने नानीबाई के नि:शुल्‍क उपचार की व्‍यवस्‍थाएं करने के दिए निर्देश

कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई – 90 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं

नीमच 3 फरवरी 2026, कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जनसुनवाई करते हुए 90 आवेदकों को समस्‍याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस मौके पर एडीएम श्री बी.एस.कलेश, जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री पराग जैन, श्री चंद्रसिह धार्वे व जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में कलेक्‍टर ने बंगला नम्‍बर 32, वार्ड नम्‍बर 26 नीमच केंट निवासी दिव्‍यांग शांतिबाई को नि:शुल्‍क ट्राईसिकल प्रदान की है। कलेक्‍टर के हाथो ट्राईसिकल पाकर शांतिबाई खुशी-खुशी अपने घर को रवाना हो गई। जनसुनवाई में अठाना की नानीबाई पति रामकरण के आवेदन पर गम्‍भीर बीमारी के नि:शुल्‍क उपचार के लिए एमवाय इंदौर से चर्चा कर, नि:शुल्‍क उपचार की व्‍यवस्‍था करने के निर्देश मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी नीमच डॉ.दिनेश प्रसाद को दिए है।

जनसुनवाई में राजपुरिया के कन्‍हैयालाल, श्‍यामलाल, दारू के नंदलाल, जूना भदाना के कारूलाल, कंजार्डा के शंभुलाल, रेवली देवली के शांतिलाल, जुना मालाहेडा की बच्‍चीबाई, लसुडी तंवर की आशा बाई, सरजना की चतरबाई, मनासा के रोहित कछावा, सिंगोली के पियुष, श्रीपुरा के कन्‍हैयालाल, ने अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन प्रस्‍तुत किए।

इसी तरह बरूखेडा की रेखा, भरभडिया के राधेश्‍याम, दारू के दिलीप पुरोहित, गोविंद दास, ग्‍वालटोली की हेमलता यादव, जावद के हरजी, लाछ के नारायण, रेतपुरा के कन्‍हैयालाल, हनुमंतिया पंवार की सोहन कुंवर, कुचदौड के श्‍यामलाल, लेवडा के जसवंतसिह, जीरन के विजय, दामोदरपुरा के तुलसीराम, बरलई के अर्जुन पाटीदार, अठाना के रमेशदास बैरागी, भाटखेडी के शंकरलाल, पिपलोन के घनश्‍याम, भगवानपुरा की भगवती बाई, डूंगलावदा के रामलाल, गोविंदपुरा के चांदमल, दामोदरपुरा की शांतिबाई ने भी अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन जनसुनवाई में प्रस्‍तुत किए।

===========

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना तहत पिंक ड्राइविंग लाइसेंस शिविर 9 फरवरी को

नीमच 3 फरवरी 2026, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग तथा परिवहन विभाग के संयुक्त तत्‍वाधान में 18 वर्ष से अधिक आयु की बालिकाओं/युवतियों के लिए पिंक ड्राइविंग लाइसेंस शिविर 09 फरवरी 2026 सोमवार को आयोजित किया जा रहा है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास सुश्री अंकिता पंड्या ने बताया, कि परिवहन विभाग के समन्वय से 18 वर्ष पूर्ण कर चुकी बालिकाओं, युवतियों के लिए निःशुल्क ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए पिंक ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित किया जा रहा है। विशेष शिविर में ड्राइविंग लाइसेंस नि:शुल्‍क बनाएं जाएंगे। शिविर में किसी प्रकार का शुल्क देय नहीं होगा। ऐसी बालिकाएं, युवतियां जिनके ड्राइविंग लाइसेंस अभी तक नहीं बने है, वे 09 फरवरी के पूर्व महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 49 नीमच में संपर्क कर, या दूरभाष क्रमांक 9770551597 पर संपर्क कर अपना पंजीयन करवा सकती है।

========

गेहूं उपार्जन के लिए 38 किसान पंजीयन केंद्र स्‍थापित

नीमच 3 फरवरी 2026, नीमच जिले में गत वर्षानुसार कुल 38 पंजीयन केंद्र स्‍थापित किए गए है। रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं का उपार्जन ई-उपार्जन परियोजना तहत 7 फरवरी से प्रारम्भ होकर 7 मार्च 2026 तक किसान अपना पंजीयन नजदीकी पंजीयन केन्द्र पर निःशुल्क करवा सकते हैं। इस वर्ष सभी किसानों को नवीन पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। पूर्व में कराये गये किसान पंजीयन मान्य नहीं होगें। नवीन पंजीयन कराते समय कृषक निर्धारित आवेदन पत्र के साथ बैंक खाता, आधार नम्बर एवं ऋणपुस्तिका की छायाप्रति संलग्न करेगा। यदि कृषक द्वारा भूमि शिकमी पर ली गई है, तो शिकमी अनुबंध-पत्र की प्रति भी प्रस्तुत करना होगा।

यदि कोई किसान पंजीयन स्वयं भी करना चाहता है, तो वह स्वयं के मोबाईल अथवा कम्प्यूटर से पंजीयन हेतु निर्धारित लिंक पर जाकर, ग्राम पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर, जनपद पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधां केन्द्र पर, पूर्व वर्षों की भांति सहकारी समिति, SHG / FPO/FPC द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र पर पंजीयन कर सकते है। पंजीयन की सशुल्क व्यवस्था (शुल्क राशि रूपयें 50/-), एम.पी. ऑनलाईन कियोस्क पर, कॉमन सर्विस सेन्टर कियोस्क पर,लोकसेवा केन्द्र पर, निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर 50 रूपये शुल्‍क जमा कर पंजीयन करवाया जा सकता हैं। पंजीकृत किसान भाईयों से आग्रह किया गया है, कि रबी पंजीयन हेतु अपने नजदीकी पंजीयन केन्द्र पर अंतिम तिथि के पूर्व किसान पंजीयन कराना सुनिश्चित करें।

=========

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}