
चौमहला /झालावाड़
रिपोर्ट रमेश मोदी
गंगधार में छात्रों को साइबर अपराध , व कंप्यूटर डिप्लोमा की जानकारी दी
डग ब्लॉक के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगधार जिला झालावाड़ में बहादुर सिंह संचालक-सिद्धि कंप्युटर, चौमहला विजिट की ,प्रधानाचार्य लाल चंद सोनी द्वारा बहादुर सिंह का स्वागत किया गया l बहादुर सिंह ने साइबर अपराध ,कंप्यूटर डिप्लोमा और कंप्यूटर के क्षेत्र में सरकारी नौकरी और उसके स्कोप के बारे में जानकारी दी व 12 वी की छात्राओं को पेन और मोमेंटो दे कर प्रोत्साहित किया l अंत में लाल चंद सोनी द्वारा सिद्दी कम्प्यूटर की इस पहल की सराहना कर आभार व्यक्त किया lस्थानीय विद्यालय का स्टाफ जिसमें व्याख्याता रूपसिंह मीना , रामेश्वर गुर्जर , हिना खानम, प्रकाश चंद मेघवाल, पूजा देवी, कपिल कुमार ,वर्षा वर्मा ,अर्चना दीया ,मुकेशी बाई मीना, राहुल मेहर ,मोहनलाल वर्मा, हरिशंकर बैरवा और हर्षन्ना श्रीवास्तव उपस्थित रहे।



