मंदसौर जिलासीतामऊ

भगोर में होगा ‘श्रीमद् देवी भागवत महापुराण’ और ‘भव्य सुंदरकांड’ का आयोजन

भगोर में होगा ‘श्रीमद् देवी भागवत महापुराण’ और ‘भव्य सुंदरकांड’ का आयोजन

सीतामऊ। नीलकंठेश्वर महादेव समिति, भगोर के तत्वावधान में महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। समिति द्वारा इस वर्ष अपनी स्थापना का सफलतम 21वाँ वर्ष मनाया जा रहा है।

श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा-

समिति के सदस्यों ने बताया कि आगामी 9 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक ‘श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा’ का आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक श्री पंचायत निरंजनी अखाड़ा के महामण्डलेश्वर स्वामी श्री मधुसूदनानंद गिरी जी महाराज (पीठाधीश्वर अन्नपूर्णा शक्ति पीठ सेमलिया) के मुखारविंद से होगा।

सुंदरकांड एवं विशेष झांकियां-

कथा के अंतिम दिन, 15 फरवरी (रविवार) को सायं 7:00 बजे से ‘भव्य संगीतमय सुंदरकांड’ का आयोजन होगा, जिसमें विशेष रूप से शिव-पार्वती विवाह प्रसंग की प्रस्तुति दी जाएगी। इस कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध राष्ट्रीय संत डॉ. पं. श्री मिथिलेश जी नागर का सानिध्य प्राप्त होगा। साथ ही, राजस्थान (जयपुर) की सुप्रसिद्ध झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

महा प्रसादी (विशाल भंडारा)- 

15 फरवरी, रविवार को ही प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक विशाल भंडारे (प्रसादी) का आयोजन नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर परिसर में किया जाएगा।

नीलकंठेश्वर महादेव समिति एवं भगोर की धर्मप्रेमी जनता ने सभी श्रद्धालुओं से इन कार्यक्रमों में सपरिवार सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}