इतिहास दर्शनहरियाणा

आज 03 फरवरी के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां 

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔

    🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏

आज 03 फरवरी के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां 

🌹

03 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1503 – पुर्तग़ाली तथा उस्मानों (उस्मानी साम्राज्य (1299 – 1923) (या ऑटोमन साम्राज्य या तुर्क साम्राज्य) के बीच दीव की लड़ाई भारत के दीव (अब एक केन्द्र शासित प्रदेश) में हुई।

1760 – सदाशिव राव भाऊ के नेतृत्व में मराठा सेना ने उदगीर के युद्ध में निजाम को बुरी तरह हराया।

1815 – विश्व में पनीर उत्पादन का पहला कारखाना स्विटजरलैंड मेें खोला गया।

1916 – बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की शुरुआत।

1925 – भारत की पहली बिजली संचालित ट्रेन सेवा मुम्बई से कुर्ला के बीच शुरू।

1934 – पहली बार हवाई जहाजों से पार्सल भेजने का सिलसिला शुरू हुआ। इसे शुरू करने वाले कंपनी को आज लुफ्थांसा के नाम से जाना जाता है।

1942 – जावा पर पहला जापानी हवाई हमला हुआ।

1945 – रूस द्वितीय विश्व युद्ध में जापान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने पर सहमत हुआ।

1954 – इलाहाबाद कुम्भ मेले में हुए हादसे में 500 से अधिक की मौत।

1970 – भारत के पहले और दुनिया के सबसे बड़े कोयला आधारित उर्वरक संयंत्र की तलचर में आधारशिला रखी गई।

1972 – जापान के सप्पारो में एशिया में पहली बार शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन किया गया।

1988 – पहली परमाणु पनडुब्बी (आईएनएस चक्र) भारतीय सेना में शामिल।

1999 – भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर में डेमोक्रेटिक जनता दल का पुनरुद्धार हुआ ।

1999 – विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यू.ई.एफ़) की 29वीं वार्षिक बैठक का दावोस (स्विटजरलैंड) में समापन।

2003 – भारत ने उज़बेकिस्तान के साथ आतंकवाद के ख़िलाफ़ एक संयुक्त कार्यदल का गठन किया।

2005 – भारतीय मूल के पहले सांसद दलीप सिंह सौंद को सम्मानित करने के लिए अमेरिकी प्रतिनिधी सभा में लाये गये विधेयक को आम राय से मंजूरी मिली।

2006 – मिस्र का जहाज़ अल सलाम-98 लाल सागर में डूबा।

2007 – चीन ने मल्टीपरपज नेविगेशन सैटेलाइट को अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।

2007 – इराक की राजधानी बगदाद के एक बाज़ार में हुए बम विस्फोट में 135 लोगों की मौत।

2008 – कवि गुरु रविन्द्र नाथ टैगोर के चोरी हुए नोबल पुरस्कार बांग्लादेश में होने के संकेत मिले।

2008 – ईरान के तटीय क्षेत्रों में भारतीय कंपनी की 11 खरब क्यूबिक फीट गैस का भंडार मिला।

2009 – ग्रामीण विकास मंत्रालय ने ग़रीबी उन्मूलन हेतु नया फार्मूला बनाया।

2009 – फ़िल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स की हिस्सेदारी ख़रीदी।

2009 – गेल इंडिया लिमिटेड एवं इफ्को ने प्राकृतिक गैस के क्षेत्र से सम्बन्धित एक समझौते पर हस्ताक्षर किया।

2012- सात भारतीय अमेरिकी ‘इंटरनेशनल साइंस टेलेंट सर्च’ की 40 अंतिम उम्मीदवारों की सूची में स्थान हासिल करने में कामयाब रहे हैं। अमेरिका में यह हाईस्कूल छात्रों के लिए विज्ञान और गणित के क्षेत्र में सर्वाधिक प्रतिष्ठित प्रतिस्पर्धा होती है।

2017 – चेन्नई पोर्ट में दो तेल के जहाजों की टक्कर से बड़े पैमाने पर तेल का फैलाव, राहत कार्य जारी।

2018 – भारत चौथी बार बना अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप विजेता।

2019 – अबू धाबी में भारतीय प्रवासी ने 19 करोड़ रुपये की लॉटरी जीती।

2019 – ईरान के अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र में आग, तीन वैज्ञानिकों की मौत।

2019 – हरियाणा के फतेहाबाद के गांव बनावाली की बेटी मनीषा ने साऊथ अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर तिरंगा फहराया।

2020 – संयुक्‍त अरब अमारात में 80 ट्र‍िलियन घनफुट प्राकृतिक गैस का विशाल भंडार मिला।

2020 – सोमालिया में टिड्डी दल के प्रकोप के बाद राष्‍ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया गया ।

2020 – चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 361 हुई व हांगकांग में अस्पतालों के सैकड़ों कर्मचारी चीन सीमा को बंद करने की मांग पर हड़ताल पर आए।

2020 – केरल में कोरोना वायरस राजकीय आपदा घोषित, देश में अब तक तीन मामलों की पुष्टि ( तीनों केरल में )।

2021 – एशिया का सबसे बड़ा एयरो शो ‘एयरो इंडिया 2021’ बेंगलुरू में शुरू हुआ।

2021 – म्यांमा की अपदस्थ प्रमुख आंग सान सू ची के खिलाफ अवैध रूप से संचार उपकरण आयात करने का मामला दर्ज किया।

2021 – अमरीका ने रूस के साथ परमाणु हथियार नियंत्रण संधि-न्यू स्टार्ट पांच वर्ष के लिए बढ़ाई।

2021 – पाकिस्तान ने एक परमाणु-सक्षम सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल ‘गजनवी’ का सफल परीक्षण किया MS।

2022 – हर‍ियाणा के स्‍थानीय लोगों के लिए निजी क्षेत्र की नौकरियों में 75 फीसदी आरक्षण देने के कानून पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने रोक लगाई।

2022 – भारत और ब्रिटेन ने नई दिल्‍ली में संयुक्त राष्ट्र पर संयुक्त सचिव स्तर की बातचीत की।

2022 – जम्‍मू-कश्‍मीर (J&K) में भयंकर सड़क हादसे में कार सवार छह लोगों की मौत हुई।

2022 – इदलिब में अमरीका की सेना की छापेमारी में 6 बच्चों समेत 13 लोग मारे गए एवं पाकिस्तान में सुरक्षा चौकियों पर हमले में भी 13 आतंकवादियों सहित सात सैनिकों की मौत हुई।

2023 – दुनिया की सबसे लम्‍बी यात्रा पर निकला नदी क्रूज गंगा विलास अपनी 50 दिवसीय लंबी यात्रा कर बांग्लादेश पहुंचा , संकलनकर्ता मुकेश शास्त्री भिवानी।

2023 – उपराष्ट्रपति ने फरीदाबाद में 36वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले का उद्घाटन किया।

2023 – श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जी20 रोजगार कार्य समूह की पहली बैठक को संबोधित किया।

2024 – पीएम मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की घोषणा की।

2024 – प्रथम सर्वेक्षण विशाल मालवाहक जहाज, आईएनएस संध्याक को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।

2024 – गाजा के शरणार्थी क्षेत्र में बमबारी में एक ठिकाने पर बच्चे व महिला सहित 14 की मौत हुई 80+ घायल हुए।

2025 – डोनाल्ड ट्रम्प ने मेक्सिको से आयात पर टैरिफ एक महीने के लिए रोका।

2025 – भारत की पहली फेरेट अनुसंधान सुविधा का लोकार्पण, गर्भिणी-दृष्टि का शुभारंभ, और टीएचएसटीआई और संद्योता नुमान्डीस प्रोबायोस्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौता हुआ।

03 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉

1816 – राम सिंह – ‘नामधारी संप्रदाय’ के संस्थापक।

1821 – एलिजाबेथ ब्लैकवेल – एक ब्रिटिश चिकित्सक थीं, जो संयुक्त राज्य अमेरिका में मेडिकल डिग्री प्राप्त करने वाली पहली महिला थीं।

1909 – सुहासिनी गांगुली – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थीं।

1938 – वहीदा रहमान – प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं।

1952 – दीप्ति नवल – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री हैं।

1958 – रीमा लागू – हिन्दी फ़िल्मों की शानदार अभिनेत्री थीं।

1964 – रघुराम राजन – भारतीय रिज़र्व बैंक के 23वें गवर्नर।

1983 – सिलंबरसन राजेन्द्र, भारतीय तमिल अभिनेता।

1996 – दुती चन्द – भारत की अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तिगत स्प्रिंट और वर्तमान राष्ट्रीय 100 मीटर इवेंट की महिला खिलाड़ी।

03 फ़रवरी को हुए निधन👉

1951 – चौधरी रहमत अली – पाकिस्तान की माँग करने वाले सबसे पहले समर्थकों में से एक थे।

1969 – सी. एन. अन्नादुराई – तमिलनाडु के प्रसिद्ध नेता और भूतपूर्व मुख्यमंत्री।

1978 – महाकवि शंकर कुरुप।

1979 – राधाकृष्ण, हिन्दी के यशस्वी कहानीकार।

1983 – मोहम्मद अलीमुद्दीन – मणिपुर के भूतपूर्व तीसरे मुख्यमंत्री थे।

2000 – अल्ला रक्खा ख़ाँ, सुविख्यात तबला वादक, भारत के सर्वश्रेष्ठ एकल और संगीत वादक।

2007 – देवीदास ठाकुर – असम के भूतपूर्व राज्यपाल थे।

2012 – राज कंवर – भारत में स्थित एक बॉलीवुड फिल्म निर्देशक, लेखक और फिल्म निर्माता थे।

2016 – बलराम जाखड़ – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता थे।

2018 – हुकुम सिंह भारत की सोलहवीं लोकसभा के सांसद थे MKS।

2020 – असम के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रणव गोगोई का निधन हुआ।

2022 – अबू इब्राहिम अल-हाशमी अल-कुरैशी इस्लामिक स्टेट का ईराकी उग्रवादी और दूसरा खलिफा था।

2023 – स्पेनिश फैशन डिजाइनर और परफ्यूमर पाको रबान (88) का निधन हुआ।

2024 – जमैकन संगीतकार एस्टन बैरेट (77) का निधन हुआ।

2025 – ताइवानी अभिनेत्री मांडो-पॉप गायिका और टेलीविजन हस्ती बार्बी सू (48) का निधन हुआ।

03 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🌟 स्वतंत्रता सेनानी सुहासिनी गांगुली जयन्ती।

🌟 मोहम्मद अलीमुद्दीन स्मृति दिवस।

🌟 शब – ए – बारात (मुस्लिम)।

🌟 श्री सी. एन. अन्नादुराई स्मृति दिवस।

कृपया ध्यान दें जी👉

    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}